फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   No death due to corona in Mohali for two days, 469 active patients remained and 27 new came

दो दिन से मोहाली में कोरोना से कोई मौत नहीं, सक्रिय मरीज रह गए 469 और 27 नए आए

Mon, 21 Jun 2021 01:57 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Mon, 21 Jun 2021 01:57 AM IST
विज्ञापन
No death due to corona in Mohali for two days, 469 active patients remained and 27 new came
मोहाली। जिले में लगातार दूसरे दिन रविवार को कोरोना से किसी व्यक्ति की जान नहीं गई, जबकि 27 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसके साथ ही 47 लोगों ने कोरोना को मात देकर जिंदगी की जंग जीती। डीसी गिरीश दियालन ने लोगों से अपील की है कि वह कोरोना गाइडलाइन का पूरी तरह से पालन करते रहें, तभी हम कोरोना को पूरी तरह खत्म कर सकेंगे। साथ ही आज से 18 साल से अधिक आयु वाले अपना टीकाकरण जरूर करवाएं, ताकि इस महामारी से मुकाबला किया जा सके। डीसी ने साफ किया है कि भले ही अब कोरोना संक्रमण के मामले कम आ रहे हैं, लेकिन महामारी का खतरा अभी तक बरकरार है। ऐसे में लोगों की सतर्कता से इसको हराया जा सकता है।
विज्ञापन

जानकारी के मुुताबिक रविवार को संक्रमित हुए लोगों में ढकोली से चार, लालड़ू से एक, बूथगढ़ से तीन, खरड़ से आठ, बनूड़ से एक और मोहाली शहरी एरिया में केवल 6 लोग संक्रमित पाए गए हैं। जबकि अन्य स्थानों पर एक भी कोरोना संक्रमण का मामला सामने नहीं आया।
विज्ञापन

हालांकि लोगों में चर्चा है कि अब कोरोना टेस्टिंग कम हो रही है। ऐसे में संक्रमण के केस कम आ रहे हैं, जबकि कुछ लोग घरों में ही हैं। हालांकि प्रशासन की तरफ से जिले में चलाए जा रहे कोविड केयर सेंटर नियमित चल रहे हैं। इसके अलावा लोगों को घरों में ऑक्सीजन से लेकर अन्य चीजें मुहैया करवाई जा रही हैं। सेहत विभाग की तरफ से मेडिकल हेल्पलाइन लाइन पर लोगों को सभी सुविधाएं मुहैया करवाई जा रही हैं। इसके लिए मेडिकल हेल्पलाइन नंबर 104 पर कॉल की जा सकती है। इसी तरह मरीजों की काउंसिलिंग के लिए स्पेशल 6 डॉक्टरों का पैनल बनाया गया है। इस संबंधी जानकारी प्रशासन की वेबसाइट से हासिल की जा सकती है। यहीं पर दिए गए फोन पर लोग अपनी समस्या विशेषज्ञ डॉक्टरों को बताकर हल करवा पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि जिले में अब तक कोरोना संक्रमण के 68037 केस सामने आ चुके हैं। इनमें से 66531 लोग ठीक हो चुके हैं। अब मात्र 469 सक्रिय केस रह गए हैं। जबकि 1037 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed