फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   niper, niper mohali, niper director kk bhutani, niper mohali cbi raid, central govt, mohali news

नाइपर मोहाली के 4 अफसरों पर गिरी गाज, रिटायर किए गए

Sun, 06 Mar 2016 11:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Sun, 06 Mar 2016 11:06 PM IST
विज्ञापन
niper, niper mohali, niper director kk bhutani, niper mohali cbi raid, central govt, mohali news
नाइपर मोहाली - फोटो : फाइल फोटो
केंद्र सरकार ने मोहाली स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्युटिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (नाइपर) के कार्यकारी डायरेक्टर समेत चार वरिष्ठ अफसरों को रिटायर कर दिया है। इससे पहले सीबीआई छापे की कार्रवाई हुई थी। केंद्रीय रसायन और उर्वरक मंत्रालय ने देश के प्रसिद्ध संस्थान नाइपर के कार्यकारी डायरेक्टर केके भूटानी समेत चार वरिष्ठ अफसरों को रिटायर कर दिया है। नाइपर के डायरेक्टर के अलावा डीन प्रो. एके चक्रवर्ती, प्रो. केपी कारथ और प्रो. पीपी सिंह को रिटायर करने का आदेश जारी किया है।
विज्ञापन


वैसे ये लोग 60 साल की उम्र पार कर चुके थे लेकिन फिर भी काम कर रहे थे। डायरेक्टर डा. भूटानी को 2011 में रिटायर होना था, जबकि डा. कारथा को 2012 और प्रो. एके चक्रवर्ती और प्रो. पीपी सिंह को 2014 में रिटायर होना था। ये लोग एक्सटेंशन पर चल रहे थे। नाइपर के रजिस्ट्रार विंग कमांडर (रि.) पीजेपी वड़ैच ने इन अधिकारियों के रिटायर किए जाने की पुष्टि की है। नाइपर के विद्यार्थी इन चारों को हटाने की मांग काफी दिन से कर रहे थे।
विज्ञापन


गौरतलब है कि पिछले महीने सीबीआई ने नाइपर में छापा मारकर कार्यकारी डायरेक्टर डा. भूटानी समेत 9 लोगों के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम समेत कई अन्य धाराओं में केस दर्ज किया था। साथ ही डायरैक्टर प्रोफेसर डॉ. पी. रामाराव व डॉ. के.के. भूटानी समेत सभी 9 लोगों को इंटलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट्स (आईपीआर) डिपार्टमेंट के इस्टैब्लिशमेंट के नाम पर करोड़ों रुपये के गबन के आरोप में गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान नाइपर कर्मियों के चंडीगढ़, मोहाली, बठिंडा व केरल स्थित घरों और ऑफिसों में 9 से ज्यादा जगहों पर सीबीआई ने एक साथ छापेमारी की थी। कई सालों से नाइपर को मिल रहे फंड समेत बजट की करीब अस्सी फाइलें भी सीबीआई ने जब्त की थी। आरोप था कि यह घोटाला पुणे की एक निजी कंपनी के साथ मिलकर अधिकारियों ने वर्ष 2006 से लेकर 2012 तक किया।


जानकारी के मुताबिक, यह पूरा घोटाला 2.25 करोड़ का था। सीबीआई को रेड में नाइपर के डायरेक्टर के घर से 13 लाख की एफडी, बैंक में करीब 25 लाख, प्रॉपर्टी से संबंधित 50 लाख के दस्तावेज मिले हैं। इसके अलावा नाइपर के रजिस्ट्रार व सीवीओ के घर से करीब 1.5 करोड़ की पांच संपत्तियों के दस्तावेज मिले थे। इन अफसरों के अचानक रिटायर किए जाने को इससे भी जोड़कर देखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed