फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Nihangs created ruckus in Kharar; Shop goods thrown into drain, case registered against three

Mohali News: खरड़ में निहंगों ने मचाया उत्पात<bha>;</bha> नाले में फेंका दुकान का सामान, तीन पर केस दर्ज

Sun, 29 Sep 2024 03:29 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Sep 2024 03:29 AM IST
विज्ञापन
Nihangs created ruckus in Kharar; Shop goods thrown into drain, case registered against three
खरड़। मोटरसाइकिल पर आए निहंगों ने खरड़ बस स्टैंड पर जमकर उत्पात मचाया। इसके साथ ही दो दुकानदारों का सामान नाले में फेंक कर उनके साथ मारपीट की और फरार हो गए। दिनदहाड़े की गई इस वारदात से दुकानदारों में दहशत फैल गई है। इस मामले में पुलिस ने तीनों आरोपियों गुरविंदर सिंह, अमनजोत सिंह निवासी खूनीमाजरा खरड़ और जसप्रीत सिंह निवासी पमौर के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


इस मामले में पीड़ित दुकानदार अनिल वर्मा ने बताया कि वह अपने परिवार का पालन पोषण करने के लिए खरड़ बस स्टैंड पर छोटा सा कारोबार (बीड़ी-सिगरेट) करता है। दोपहर के समय तीन निहंग युवक आए और उन्होंने मेरे पिता के साथ मारपीट शुरू कर दी। जब वह दुकान पर पहुंचा और उनका विरोध किया तो उसके साथ भी बुरी तरह से मारपीट की। साथ ही धमकियां दी कि वह हमको यहां पर यह कारोबार नहीं करने देंगे। इन निहंगों ने उसकी दुकान से सामान उठाया और नाले में फेंक दिया, साथ ही कुछ नकदी भी लूट ली और फरार हो गए। अनिल वर्मा ने बताया कि यह वारदात केवल मेरे साथ ही नहीं बल्कि खरड़-बडाला रोड पर स्थित एक अन्य दुकानदार के साथ भी हुई है। उस दुकानदार युवक के साथ भी खूब मारपीट की गई है। वहीं, एक अन्य दुकानदार युवक ने जब इन निहंगों को देखा तो वह अपनी दुकान का सामान लेकर एक होटल में घुस गया, लेकिन यह निहंग होटल में घुसकर उसको बाहर निकाल लाए और उसके साथ भी मारपीट की। इसके साथ ही उसका पूरा सामान छीना और बाहर फेंक दिया।
विज्ञापन


इस मामले में पीड़ित दुकानदार अनिल वर्मा ने तीनों आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं, खरड़ के रविंदर शर्मा और अन्य लोगों ने भी पुलिस से ऐसे लोगों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई करने की मांग की है। इस संबंधी जांच अधिकारी ने बताया कि पुलिस की ओर से जांच की जा रही है और जांच पूरी हो जाने के बाद ही पुलिस कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
इस मामले में खरड़ के डीएसपी कर्ण सिंह संधू ने बताया कि खरड़ में हुई इस वारदात के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है और तीन आरोपियों में गुरविंदर सिंह, अमनजोत सिंह निवासी खूनीमाजरा खरड़ और जसप्रीत सिंह निवासी पमौर के खिलाफ अनिल वर्मा के बयान के आधार पर सिटी खरड़ में एफआईआर दर्ज कर ली है। -कर्ण सिंह संधू, डीएसपी, खरड़




निहंगों का बढ़ रहा आतंक
बता दें कि एक दिन पहले भी कुछ निहंगों ने एक कार चालक के ऊपर जानलेवा हमला कर दिया था। यह कार चालक किसी तरह से यहां से बचकर भाग तो निकला पर निहंगों ने उसकी गाड़ी का शीशा तोड़ डाला था। अब पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि यह वास्तव में निहंग ही हैं या कोई ओर लोग।

डॉ सुनील हरि

डॉ सुनील हरि

डॉ सुनील हरि

डॉ सुनील हरि

डॉ सुनील हरि

डॉ सुनील हरि

डॉ सुनील हरि

डॉ सुनील हरि

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed