फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Nigerian woman jailed for 10 years in NDPS Act case, fined Rs 1 lakh

Mohali News: नाइजीरियन महिला को एनडीपीएस एक्ट के मामले में 10 साल कैद, 1 लाख जुर्माना

Fri, 23 Feb 2024 06:31 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Feb 2024 06:31 PM IST
विज्ञापन
Nigerian woman jailed for 10 years in NDPS Act case, fined Rs 1 lakh
1 किलो हेरोइन के साथ मटौर थाना पुलिस ने किया था गिरफ्तार
विज्ञापन

अदालत ने कहा युवाओं को नशे की दलदल में धकेलने वाले अपराधी का जेल में सड़ना ही ठीक
संवाद न्यूज एजेंसी
मोहाली। एनडीपीएस एक्ट मामले में जेल में बंद महिला नाइजीरियन के एक मामले की सुनवाई मोहाली अदालत में हुई। अदालत ने सुनवाई दौरान महिला को 1 किलो हेरोइन की बरामदगी के मामले में 10 साल की कैद व 1 लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। नाइजीरियन दोषी महिला फैथ ईडो बेनिन सिटी नाइजीरिया की रहने वाली है।
नाइजीरियन महिला दिल्ली के विकास नगर में रहकर हेरोइन का नेटवर्क चला रही थी। वह स्टडी वीजा पर इंडिया आई थी और उसके बाद वापस नहीं गई। अदालत ने कहा कि दोषी को अपने किए पर पछतावा नहीं है। युवाओं को नशे में धकेलने वाले अपराधी का जेल में सड़ना ही ठीक होगा।
विज्ञापन

दोषी नाईजीरियन महिला को 13 जनवरी 2022 को पुलिस ने गश्त के दौरान मिली गुप्त सूचना के आधार पर काबू किया था। जांच अधिकारी सिमरनजीत सिंह पुलिस पार्टी के साथ फेज-7 की मार्केट में पैट्रोलिंग कर रहे थे। उसी दौरान उन्हें गुप्त सूचना मिली कि नाइजीरियन महिला फेज-7 में अपने ग्राहकों को हेरोइन की सप्लाई देने के लिए आई है और उसके पास काफी बड़ी मात्रा में नशा है। पुलिस ने जब रेड की तो आरोपी नाइजीरियन महिला को शक के आधार पर काबू किया। दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में पुलिस को उसके पास से एक थैला बरामद हुआ जिसमें 1 किलो हेरोइन बरामद हुई ।
विज्ञापन
विज्ञापन

मटौर थाना पुलिस ने नाइजीरियन महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। इस मामले की सुनवाई मोहाली अदालत में विचाराधीन थी, जिसमें नाइजीरियन महिला को अदालत ने दोषी करार देते हुए 10 साल की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed