फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Nigerian woman found guilty of drug trafficking, will be sentenced today

Mohali News: नाइजीरियन महिला नशा तस्करी में दोषी करार, आज होगी सजा

Fri, 23 Feb 2024 02:16 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Feb 2024 02:16 AM IST
विज्ञापन
Nigerian woman found guilty of drug trafficking, will be sentenced today
मोहाली। नशा तस्करी के एक मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत जेल में बंद नाइजीरियन महिला की वीरवार को मोहाली की अदालत में पेशी हुई। अदालत ने सुनवाई के दौरान उक्त महिला को एक किलो हेरोइन तस्करी के मामले में दोषी करार दिया है। इस दोषी नाइजीरियन महिला का नाम फैथ है, जो कि ईडो स्टेट मेंं बेनिन सिटी, नाइजीरिया की रहने वाली है। दोषी महिला फैथ को शुक्रवार को सजा सुनाई जाएगी। पुलिस में दर्ज केस के मुताबिक नाइजीरियन महिला दिल्ली के विकास नगर में रहकर हेरोइन का नेटवर्क चला रही थी। वह स्टडी वीजा पर भारत आई थी और उसके बाद वापस नहीं गई। अदालत ने कहा कि दोषी को अपने किए पर बिल्कुल भी पछतावा नहीं है और ऐसे अपराधी दूसरे मुल्क से आकर यहां के युवाओं को नशे की लत लगाकर उनसे कमाई कर रहे हैं। दोषी को कड़ी से कड़ी सजा सुनाई जाएगी।
विज्ञापन


दोषी नाइजीरियन महिला को 13 जनवरी, 2022 को पुलिस पार्टी ने गश्त के दौरान मिली गुप्त सूचना के आधार पर काबू किया गया था। जांच अधिकारी सिमरनजीत सिंह पुलिस पार्टी के साथ फेज-7 की मार्केट में पेट्रोलिंग कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें गुप्त सूचना मिली कि नाइजीरियन महिला फेज-7 में अपने ग्राहकों को हेरोइन की सप्लाई देने के लिए आई है और उसके पास काफी बड़ी मात्रा में नशा है। पुलिस ने जब उक्त जगह पर रेड की तो आरोपी नाइजीरियन महिला को शक के आधार पर काबू किया। दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में पुलिस को उसके पास से एक थैला बरामद हुआ। जिसमें एक किलो हेरोइन बरामद हुई। मटौर थाना पुलिस ने नाइजीरियन महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया। इस मामले की सुनवाई मोहाली अदालत में विचाराधीन थी, जिसमें नाइजीरियन महिला को अदालत ने दोषी करार कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed