फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   NIA raids the house of gangster Bhupi Rana and interrogates the family

एनआईए ने गैंगस्टर भूप्पी राणा के घर छापा मारकर परिवार से की पूछताछ

Tue, 13 Sep 2022 02:27 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Tue, 13 Sep 2022 02:27 AM IST
विज्ञापन
NIA raids the house of gangster Bhupi Rana and interrogates the family
लालड़ू। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने लंबे समय से जेल में बंद गैंगस्टर भूपिंदर सिंह उर्फ भूप्पी राणा के घर हंडेसरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आते गांव जोधपुर में सोमवार को छापामारी कर उसके परिवार से करीब एक घंटे तक पूछताछ की। पुलिस सूत्रों के मुताबिक भूप्पी राणा इस समय विभिन्न मामलों में केस दर्ज होने के बाद पटियाला सेंट्रल जेल में बंद है।
विज्ञापन

हंडेसरा थाना प्रभारी हरदीप सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय जांच एजेंसी की टीम सोमवार को सुबह करीब 5 बजे गैंगस्टर भूप्पी राणा के गांव जोधपुर स्थित उसके घर पहुंची और उसके परिजनों से काफी करीब एक घंटे तक पूछताछ करती रही। इस दौरान परिवार से कई तरह के सवाल पूछे गए।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक पंजाब में गैंगस्टरों की बढ़ती वारदातों को देखते हुए पुरानी आपराधिक पृष्ठभूमि वाले गैंगस्टरों की फिर से जांच करने के लिए राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने कई जगहों पर गैंगस्टरों के परिवारों से पूछताछ के लिए छापेमारी की है। यह कार्रवाई यह जानने के लिए की गई है कि वर्तमान समय में उनकी समाज में क्या छवि है और लोगों से कैसा व्यवहार रहा है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी के अधिकारी भूप्पी राणा के परिवार से करीब एक घंटे तक पूछताछ करने के बाद वापस चले गए। थाना प्रभारी ने बताया कि एनआईए के अधिकारियोें ने इस संबंध में स्थानीय पुलिस से कोई जानकारी साझा नहीं की है और न ही पूछताछ के दौरान स्थानीय पुलिस के किसी अधिकारी या कर्मचारी को पूछताछ के दौरान अंदर बुलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed