फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   NIA begins probe into grenade attack outside former minister Manoranjan Kalia's house

Mohali News: एनआईए ने शुरू की पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया के घर के बाहर ग्रेनेड हमले की जांच

Thu, 17 Apr 2025 02:26 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Apr 2025 02:26 AM IST
विज्ञापन
NIA begins probe into grenade attack outside former minister Manoranjan Kalia's house
मोहाली। पंजाब के पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया के घर के बाहर ग्रेनेड हमले की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने शुरू कर दी है। एनआईए ने इस केस में नया मामला भी दर्ज किया है। एनआईए की टीम ने इस केस से संबंधित सभी न्यायिक दस्तावेज, केस रिकॉर्ड और गिरफ्तार आरोपियों की न्यायिक हिरासत के लिए मोहाली में विशेष अदालत में याचिका दायर की है।
विज्ञापन

याचिका में कहा कि मामले के संक्षिप्त तथ्य यह हैं कि कुछ अज्ञात बदमाशों ने 7-8 अप्रैल की रात लगभग एक बजे पूर्व पंजाब मंत्री मनोरंजन कालिया के घर के बाहर ग्रेनेड फेंका। ग्रेनेड मुख्य द्वार के पास गिरा, जिससे गेट और अंदर खड़ी इनोवा कार को नुकसान पहुंचा। कोर्ट को बताया गया कि इस मामले में आठ अप्रैल को पुलिस स्टेशन जालंधर में मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन

यह मामला एनआईए को स्थानांतरित कर दिया गया है, इसलिए न्यायिक दस्तावेज, केस रिकॉर्ड और गिरफ्तार आरोपियों की न्यायिक हिरासत को एनआईए मामलों की विशेष अदालत होने के नाते मोहाली में एनआईए विशेष अदालत में स्थानांतरित किया जाना आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनआईए एफआईआर की कॉपी पहले ही 13 अप्रैल को मोहाली अदालत में जमा कर चुकी है। उन्होंने कहा कि सीबीआई और एनआईए मामलों की सुनवाई के लिए मोहाली अदालत पूरे पंजाब राज्य में एकमात्र नामित अदालत है, इसलिए इस केस से संबंधित सभी रिकाॅर्ड व दस्तावेज मोहाली एनआईए कोर्ट में मंगवाए जाएं।

उन्होंने आग्रह किया कि हरप्रीत कौर विद्वान एसीजेएम जालंधर से अनुरोध करने के लिए विद्वान जिला और सत्र न्यायाधीश जालंधर को एक अनुरोध पत्र लिखा जाए कि उपरोक्त एफआईआर से संबंधित सभी मूल केस रिकॉर्ड इस अदालत में स्थानांतरित करें ताकि कार्रवाई में देरी ना हो। भारत सरकार के गृह मंत्रालय के आदेश पर 11 अप्रैल को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने नया केस दर्ज कर जांच शुरू की है। पुलिस स्टेशन जालंधर में आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 109, 324(4),61(2) और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की धारा 3, 4 और 5 के तहत मामला दर्ज किया गया था। अब मामले में आगे की सुनवाई मोहाली एनआईए कोर्ट में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed