फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   NHAI approves Zirakpur bypass and spur project, providing relief from traffic jams

Mohali News: जीरकपुर बाईपास व स्पर प्रोजेक्ट को एनएचएआई की मंजूरी, जाम से मिलेगी राहत

Sat, 28 Mar 2026 11:45 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
NHAI approves Zirakpur bypass and spur project, providing relief from traffic jams
जीरकपुर । ट्राइसिटी के सबसे व्यस्त और जामग्रस्त इलाकों में शुमार जीरकपुर के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। एनएचएआई ने लंबे समय से प्रस्तावित जीरकपुर-पंचकूला बाईपास और उससे जुड़ी स्पर रोड परियोजना को लेकर लेटर ऑफ अवार्ड (एलओए) जारी कर दिया है। इसके साथ ही करीब 1983 करोड़ रुपये की इस महत्वाकांक्षी योजना को अमलीजामा पहनाने की प्रक्रिया अब निर्णायक चरण में पहुंच गई है।
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार, 19.2 किलोमीटर लंबे छह लेन वाले जीरकपुर-पंचकूला बाईपास का निर्माण कार्य गुरुग्राम स्थित कंपनी को सौंपा गया है, जिसने लगभग 1380 करोड़ रुपये की प्रतिस्पर्धी बोली लगाकर यह प्रोजेक्ट हासिल किया। यह राशि अनुमानित लागत से करीब 14 प्रतिशत कम है। वहीं, 10.3 किलोमीटर लंबी स्पर रोड - जो इस बाईपास को अंबाला-चंडीगढ़ एक्सप्रेस वे से जोड़ेगी। इसका निर्माण कार्य 603 करोड़ रुपये में एक अन्य कंपनी को आवंटित किया गया है।
विज्ञापन


एनएचएआई ने दोनों कंपनियों को सात दिनों के भीतर स्वीकृति देने और 45 दिनों में अनुबंध प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद आवश्यक औपचारिकताओं को पूरा कर निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाईपास को दो वर्षों में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है, जिससे इसके 2028 की शुरुआत तक चालू होने की संभावना है, जबकि स्पर रोड 18 महीनों में तैयार होकर 2027 के अंत तक संचालन में आ सकती है।

परियोजना के तहत बाईपास पर 6.195 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड सेक्शन, कई फ्लाईओवर और एक रेलवे ओवरब्रिज बनाया जाएगा। वहीं स्पर रोड पर घग्गर नदी के ऊपर दो बड़े पुल और 14 अंडरपास का निर्माण प्रस्तावित है। यह कनेक्टिविटी अंबाला और दिल्ली से आने वाले वाहनों को सीधे बाईपास पर मोड़ देगी, जिससे उन्हें जीरकपुर शहर के भीड़भाड़ वाले हिस्सों में प्रवेश नहीं करना पड़ेगा।


छह लेन बाईपास के निर्माण के लिए एनएचएआई की ओर से एलओए जारी किया जा चुका है। इसके बाद एग्रीमेंट प्रक्रिया शुरू होगी, जिसमें लगभग तीन महीने का समय लग सकता है। सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद ही एलिवेटेड रोड का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। — असीम बंसल, वरिष्ठ अधिकारी, एनएचएआई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed