फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   New State Special Operations Cell to be set up in Mohali

Mohali News: मोहाली में बनेगा नया स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल

Tue, 07 Oct 2025 01:49 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Oct 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
New State Special Operations Cell to be set up in Mohali

विज्ञापन
मोहाली। पंजाब सरकार ने पुलिस ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है। जिले के सेक्टर-77 में अब स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल का नया पुलिस भवन बनाया जाएगा। इस प्रोजेक्ट के लिए आधा एकड़ जमीन चिन्हित की गई है। इससे पुलिस की कार्यक्षमता में कई गुना वृद्धि होगी और संगठित अपराध, नशा तस्करी तथा आतंकवाद जैसी चुनौतियों से निपटने में मदद मिलेगी।
पुलिस हाउसिंग के चीफ इंजीनियर रणजोध सिंह ने बताया कि भवन के निर्माण कार्य शुरू करने से पहले ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी से नक्शा पास कराने के लिए मंजूरी को भेज दिया गया है।
विज्ञापन


राज्य स्तर पर बड़ी पहल
स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल पंजाब पुलिस का एक विशेष विंग है, जिसे खासतौर पर आतंकी गतिविधियों, गैंगस्टर नेटवर्क, हथियार तस्करी और नशे के अंतरराज्यीय गिरोहों से निपटने के लिए गठित किया गया है। अब मोहाली में इस सेल का आधुनिक पुलिस भवन बनने जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले राज्य सरकार ने मोहाली में , एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स का ऑफिस और साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन की योजना भी मंजूर की थी। ऐसे में यह नया पुलिस भवन इस श्रृंखला को और मजबूत करेगा। यह भवन पंजाब पुलिस को आधुनिक सुविधाओं से लैस करेगा। इसमें न केवल कार्यालय होंगे बल्कि अत्याधुनिक कंट्रोल रूम, पूछताछ कक्ष, हथियार प्रशिक्षण केंद्र और हाई-टेक सर्विलांस सिस्टम भी स्थापित किए जाएंगे।

नए पुलिस भवन से ऑपरेशन तेज होंगे। अभी कई बार अलग-अलग जगहों से ऑपरेशन चलाने में तकनीकी दिक्कतें आती हैं। लेकिन अब जब एक आधुनिक भवन उपलब्ध होगा तो कार्रवाई और भी प्रभावी होगी। हालांकि यह पुलिस भवन सीधे तौर पर आम जनता की शिकायतें दर्ज करने के लिए नहीं होगा, लेकिन इसका अप्रत्यक्ष लाभ लोगों को मिलेगा।
मोहाली और आसपास के जिलों में अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई और तेज होगी। नशा तस्करी पर लगाम लगाने में आसानी होगी। आम लोगों में सुरक्षा की भावना और मजबूत होगी। बड़े मामलों की जांच और कार्रवाई स्थानीय स्तर पर ही हो सकेगी, जिससे समय की बचत होगी।
क्यों जरूरी है नया स्टेट स्पेशल आपरेशन सेल
-. बढ़ते गैंगस्टर नेटवर्क – पंजाब में पिछले कुछ वर्षों में गैंगस्टरों की गतिविधियां तेज़ी से बढ़ी हैं। मोहाली, चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों को गैंगस्टर अपना सुरक्षित ठिकाना बनाने की कोशिश करते हैं।
. नशा तस्करी की चुनौती – अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगे पंजाब में ड्रग्स की तस्करी बड़ी समस्या है। स्पेशल ऑपरेशन सेल को मजबूत करना समय की मांग है।
. राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा महत्व – मोहाली आईटी हब होने के साथ-साथ प्रशासनिक और राजनीतिक दृष्टि से भी अहम है। यहां सुरक्षा का इंतजाम और पुख्ता होना चाहिए।

. तेज और विशेष कार्रवाई – आम पुलिस थानों की तुलना में स्टेट आपरेशन सेल की टीमें खास ट्रेनिंग प्राप्त होती हैं। इनका मुख्य फोकस बड़े और संगठित अपराध पर रहता है।
---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed