फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   New sectors will get water from Kajauli, bill collection center also started

मोहाली : नगर निगम ने दी सुविधा... नए सेक्टरों को मिलेगा कजौली का पानी, बिल कलेक्शन सेंटर भी किया शुरू

Sat, 05 Jun 2021 11:35 PM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sat, 05 Jun 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
New sectors will get water from Kajauli, bill collection center also started
मोहाली। नए सेक्टरों के लोगों को पानी की महंगी दरों के बिलों में राहत देने के साथ ही अब बिल भरने के लिए नए कलेक्शन सेंटर की सुविधा भी नगर निगम ने दे दी है। जल्द ही उक्त इलाके को कजौली वाटर वर्क्स से नहरी पानी मिलना शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

यह जानकारी शनिवार को सेहत मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने सेक्टर-69 स्थित जल घर पर स्थापित किए गए नए बिल कलेक्शन सेंटर का शुभारंभ करते हुए दी है। इस सुविधा का फायदा करीब 25 हजार लोगों को मिलेगा। इस मौके पर मेयर अमरजीत सिंह जीती सिद्धू समेत नगर निगम के अधिकारी मौजूद रहे। सेहत मंत्री एवं मेयर ने पौधरोपण कर लोगों को पर्यावरण का संदेश दिया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक सेक्टर-66 से 69 तक और सेक्टर-76 से 80 तक वाटर सप्लाई का काम पहले गमाडा के अधीन था। यहां पर पानी की महंगी दरोें से तंग आकर काफी लंबे समय तक लोगों ने संघर्ष किया। मामला लोक अदालत तक पहुंचा। नगर निगम चुनाव से ठीक पहले इस एरिया को नगर निगम में शामिल कर दिया। चुनाव में इसको लेकर आजाद ग्रुप और कांग्रेस दोनों में क्रेडिट वार चली। वहीं, अब यहां पर कलेक्शन सेंटर खोला गया है। इस मौके पर सेहत मंत्री ने कहा कि जल घर को गमाडा से नगर निगम की देखरेख में लिया गया है। वहीं, इसे रेनोवेट करने के लिए 41 लाख रुपये खर्च किए गए हैं। इस जल घर में 14 ट्यूबवेलों का पानी इकट्ठा किया जाता है। यह करीब 11 लाख गैलन बनता है। साथ ही पूरे प्रेशर से लोगों को सप्लाई किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उक्त सेक्टरों को अब नए सेक्टरों को अब कजौली वाटर के नहरी पानी से जोड़ दिया जाएगा। इसके बाद लोगों को पानी की कोई दिक्कत नहीं रहेगी। इस मौके पर पिछले कुछ समय में हुए कामों के लिए कांग्रेस सरकार को क्रेडिट दिया गया। इस अवसर पर सीनियर डिप्टी मेयर अमरीक सिंह सोमल, डिप्टी मेयर कुलजीत सिंह बेदी, कमिश्नर कमल कुमार गर्ग, एसई संजय कुमार, सेहत अधिकारी डॉ. तमन्ना, पार्षद विनीत मलिक, कमलजीत सिंह बन्नी, कुलविंदर सिंह, राजेश राठौर, चैरी सिद्धू, प्रिंसिपल गुरमुुख सिंह मौजूद थे।

सबसे पिछड़े सेक्टर अब विकास की राह पर
जानकारी के मुताबिक नए सेक्टरों में प्रमुख रूप से 76 से 80 तक का एरिया आता है। करीब 21 साल पहले यह एरिया बसना शुरू हुआ था। लेकिन जमीन एक्वायर करते समय रेटों को लेकर मामला उलझ गया था। किसानों ने अदालत की शरण ले ली थी। ऐसे में कई लोग तो गमाडा से प्लॉट लेने वालों की उम्र किराये के मकानों में ही निकल गई। इतना ही नहीं कुछ लोगों की मौत तक हो गई। करीब तीन साल पहले कई कानूनी मामलों का निपटारा हुआ। जिसके बाद इलाके में विकास शुरू हुआ है। वहीं, अब इस एरिया पर गमाडा का पूरा फोकस लगा हुआ है। कई सरकारी संस्थान इस एरिया में आए है। केंद्रीय विद्यालय और स्पोर्ट्स कांप्लेक्स की सुविधा है। बस स्टैंड भी यहीं बनेगा। मेयर और एक नामी क्रिकेटर भी इन्हीं सेक्टरों में रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed