फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   New court complex building will be constructed soon in Jawaharpur villag

Mohali News: गांव जवाहरपुर में जल्द होगा नए न्यायालय परिसर भवन का निर्माण

Sun, 05 Jan 2025 01:42 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
New court complex building will be constructed soon in Jawaharpur villag
डेराबस्सी। डेराबस्सी में नए कोर्ट कांप्लेक्स के लिए लंबे समय से लंबित जमीन की रजिस्ट्री शुक्रवार को हो गई है। यह भवन गांव जवाहरपुर की छह एकड़ सात कनाल 13 मरला जमीन पर बनाया जाएगा और यह जमीन पंजाब सरकार के कानून विभाग के नाम चढ़ गई है। रजिस्ट्री बिना स्टांप ड्यूटी के पंचायत जवाहरपुर की ओर से गांव के सरपंच गुरप्रीत सिंह ने की, जबकि खरीददार की ओर से एसडीएम डेराबस्सी मौजूद रहे। इसके बाद जमीन रजिस्ट्री के बदले में जवाहरपुर पंचायत को कुल 5 करोड़ 28 लाख 83 हजार 333 रुपये का भुगतान भी कर दिया गया है। यह सब काम हलका विधायक कुलजीत रंधावा के प्रयासों से ही संभव हो सका है। इसके बाद उन्होंने हलका विधायक कुलजीत सिंह रंधावा की जमीन की रजिस्ट्री को लेकर एसडीएम और तहसीलदार समेत पूरे प्रशासन को बधाई दी।
विज्ञापन

एसडीएम अमित गुप्ता ने बताया कि कोर्ट कांप्लेक्स की जमीन का सौदा 76 लाख रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से हुआ था। ग्राम पंचायत जवाहरपुर के खाते में जमा राशि के रूप में एक करोड़ 6 लाख रुपये पहले ही जारी कर दिए गए थे और शुक्रवार को रजिस्ट्री के साथ ही शेष 4 करोड़ 22 लाख रुपये भी जारी कर दिए हैं। यह रजिस्ट्री पंजाब सरकार के गृह एवं न्याय विभाग के नाम पर बिना स्टांप ड्यूटी और अन्य शुल्क के की गई है।
विज्ञापन


डेराबस्सी में अदालतों की संख्या सात होगी

साल-2005 में तत्कालीन मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने तहसील परिसर का उद्घाटन किया था। इसमें एसडीएम, तहसीलदार और नायब तहसीलदार के कार्यालय और कोर्ट मौजूद थे, जिसके बाद 2008 में स्थानीय निवासियों की मांग को ध्यान में रखते हुए दिवंगत अकाली नेता और सहकारिता मंत्री कैप्टन कंवलजीत सिंह द्वारा तहसील परिसर में अस्थायी रूप से एक कोर्ट का निर्माण किया गया था। इसके बाद अब शुक्रवार को डेराबस्सी तहसील परिसर में तीन न्यायिक अदालतें और एक पारिवारिक अदालत चल रही है। कुछ दिन पहले डेराबस्सी तहसील परिसर का दौरा करने पहुंचे जिला सत्र न्यायाधीश अतुल कसाना ने यहां तीन और नई अदालतें स्थापित करने के लिए दौरा किया था। जिसकी कार्रवाई न्यायिक विभाग द्वारा शुरू कर दी गयी है। जिसके बाद डेराबस्सी में अदालतों की संख्या बढ़कर सात हो जाएगी। इसके बाद लोगों को न्याय मिलने में देरी नहीं होगी और सालों से लंबित मामलों का जल्द ही फैसला आना शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed