फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   New civil hospital to be built in Sector-66 of Mohali, GMADA allotted land

मोहाली के सेक्टर-66 में बनेगा नया सिविल अस्पताल, गमाडा ने अलॉट की जमीन

Wed, 30 Jun 2021 02:39 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Wed, 30 Jun 2021 02:39 AM IST
विज्ञापन
New civil hospital to be built in Sector-66 of Mohali, GMADA allotted land
मोहाली। शहर का नया जिला सिविल अस्पताल सेक्टर-66 में बनाया जाएगा। ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (गमाडा) की ओर से 8.72 एकड़ जमीन अस्पताल के लिए अलॉट की गई है। जबकि डेराबस्सी में 50 बैड का आयुष अस्पताल बनाया जाएगा। यह जानकारी मंगलवार को राज्य के सेहत मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने दी। उन्होंने कहा कि दोनों अस्पताल डॉक्टरी सुविधाओं और आधुनिक डॉक्टरी उपकरणों से लैस होंग। सेहत मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री ने अस्पताल के निर्माण के लिए फंड जारी करने के लिए वित्त विभाग को तुरंत निर्देश जारी करने का भरोसा दिया है। उन्होंने लैटर ऑफ इंटेंट (एल.ओ.आई.) जल्द जारी करने के लिए आवास निर्माण और शहरी विकास मंत्री सुखबिन्दर सिंह सरकारिया का धन्यवाद किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि दयालपुरा, डेराबस्सी में अपनी तरह का पहला आयुष अस्पताल स्थापित किया जा रहा है। विभिन्न बीमारियों का इलाज करने और प्राकृतिक तरीके से सेहतमंद जिंदगी जीने के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयुष अस्पताल को 9 एकड़ से अधिक क्षेत्रफल में स्थापित किया जाएगा। यह 50 बिस्तरों वाला अस्पताल होगा, जो आयुर्वेद, योग यूनानी, सिद्ध और होम्योपैथी दवाओं के रूप में स्वास्थ्य जांच और इलाज सेवाएं प्रदान करेगा।
विज्ञापन

मोहाली मेडिकल कॉलेज का काम युद्घ स्तर पर
सेहत मंत्री ने कहा कि मेडिकल कॉलेज मोहाली का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। यह राज्य में डॉक्टरों की बढ़ रही मांग को पूरा करने में सहायता करेगा। इसके अलावा मोहाली में सरकारी कॉलेज कैंपस के नजदीक तीन एकड़ में बीएससी नर्सिंग कॉलेज भी स्थापित किया जाएगा। उच्च शिक्षा विभाग ने इस संबंधी अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) जारी कर दिया है। उन्होंने बताया कि इसके साथ ही शहर के दूर-दराज के इलाकों में चिकित्सा संबंधी सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed