फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Neighbors said after showering flowers from the flat in the society- Happy marriage

सोसायटी में फ्लैट से ही फूलों की वर्षा कर पड़ोसी बोले- हैप्पी मैरिज...

Mon, 27 Apr 2020 01:54 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2020 01:54 AM IST
विज्ञापन
Neighbors said after showering flowers from the flat in the society- Happy marriage
जीरकपुर। बालकनी से बरसते फूल...नीचे दूल्हा दुल्हन और तेज म्यूजिक। यह दृश्य है जीरकपुर के स्प्रिंगडेल अपार्टमेंट्स-2 में हुई एक अनूठी शादी का। एक ऐसी शादी जिसमें न सिर्फ सोशल डिस्टेंसिंग का ही ध्यान रखा बल्कि कोरोना वायरस के प्रभाव से बचने के लिए दूल्हा-दुल्हन के साथ शादी में शामिल हुए 6 रिश्तेदारों ने भी अपने मुंह पर मास्क लगाया हुआ था। हिंदू रीति रिवाजों से हुई अंकुर शर्मा और प्रियंका शर्मा की शादी कोरोना काल में भी यादगार बन गई है।
विज्ञापन

डिटेक्टिव एजेंसी चलाने वाले जीरकपुर के अंकुर शर्मा ने बताया कि उनकी शादी 26 मई को तय हुई थी। कोराना वायरस के कारण कर्फ्यू लगा तो शादी को या तो कुछ समय के लिए स्थगित करते या कोरोना वायरस के बीच ही करवाई जाती। अंकुर ने बताया कि उनके घरवालों और उनकी पत्नी प्रियंका के घरवालों के बीच बातचीत हुई तो तय हुआ कि कोरोना के दौर में ही शादी करवा दी जाए।
विज्ञापन

यह फैसला करने के बाद अंकुर शर्मा के साथ उसके पिता राजेंद्र कुमार, मौसी रमेश कुमारी, मां कौशल्या देवी दुल्हन के घर जरनैल एनक्लेव में पहुंच गए। किसी तरह से लोहगढ़ से एक पंडित को बुलाया गया। पंडित ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हिंदू रीति रिवाज से फेरे करवाए। इस शादी में दूल्हा-दुल्हन समेत कुल 8 लोग शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये रही शादी की खासियत
इस शादी के दौरान पंडित सहित सभी ने मास्क लगाया हुआ था और एक-दूसरे से एक एक मीटर की दूरी पर बैठे हुए थे। फेरे लेने के बाद यहां मौजूद सभी ने दूल्हा-दुल्हन पर फूलों की वर्षा की। लोहगढ़ से जीरकपुर में जैसे ही बारात लौटी तो स्प्रिंगडेल अपार्टमेंट्स-2 सोसायटी में अंकुर के आसपास के लोगों को पता चलते ही सबने सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए दोनों को आशीर्वाद देने के लिए एक नया तरीका निकाला और फ्लैटों में ऊपर ही से फूलों की वर्षा कर आशीर्वाद देकर उनका स्वागत किया। इस मौके पर जबरदस्त म्यूजिक भी बजता रहा और अपनी-अपनी बालकनी पर लोग डांस करते नजर आए।
रिश्तेदारों का आना था विदेश से
अंकुर शर्मा ने बताया कि उनके रिश्तेदारों को इटली, आस्ट्रेलिया से शादी में आना था। दुल्हन के भाई आस्ट्रेलिया में रहते हैं और उनका टिकट कैंसिल हो गया। इसके साथ ही कुछ रिश्तेदार इटली में हैं, लेकिन लॉकडाउन होने के कारण वह भी नहीं आ सके। अंकुर ने कहा कि कोरोना के कारण ज्यादा लोगों को शामिल नहीं किया गया है।

हनीमून का टिकट भी किया कैंसिल
अंकुर शर्मा ने बताया कि उन्होंने 13 मई को अपने हनीमून के लिए हांगकांग और सिंगापुर का टिकट बुक करवाया था। कोरोना वायरस के कारण अब सभी जगह लॉकडाउन है और फिलहाल उनका टिकट कैंसिल हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed