फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Nayagaon Municipal Council meeting canceled after uproar by councilors

नयागांव नगर काउंसिल की बैठक पार्षदों के हंगामे के बाद रद्द

Thu, 06 Jan 2022 01:57 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Thu, 06 Jan 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
Nayagaon Municipal Council meeting canceled after uproar by councilors
नयागांव। बुधवार को नगर काउंसिल की बुलाई गई बैठक एक बार फिर बेनतीजा रही। पार्षदों के विरोध के बाद बैठक को बीच में ही रद्द कर दिया गया। अब अगली बैठक शुक्रवार को शाम 3 बजे रखी गई है। इस बैठक में 21 पार्षदों में से 19 पार्षद उपस्थित रहे।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के मुताबिक नगर काउंसिल नयागांव में कार्यरत 90 सफाई कर्मचारियों को पक्का करने के लिए नगर काउंसिल की तरफ से प्रस्ताव पास कर स्थानीय निकाय विभाग पंजाब को भेजा जाना है। पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह पहले ही सफाई कर्मचारियों को पक्का करने का एलान कर चुके हैं।
विज्ञापन

बुधवार को हुई नगर काउंसिल की बैठक में यह प्रस्ताव रखा गया। इस पर इलाके के कुछ पार्षदों ने आपत्ति जताई कि प्रस्ताव में रखे गए कुछ सफाई कर्मचारियों की उम्र ज्यादा है। कुछ डमी नाम होने का भी अंदेशा है। इस पर नगर काउंसिल के कार्यकारी अधिकारी वीरेंद्र जैन की ओर से सभी पार्षदों को पक्के किए जाने वाले 90 सफाई कर्मचारियों की सूची सौंपी। पार्षदों को कहा कि इस सूची में जिस भी नाम पर आपत्ति है, वह नाम नगर काउंसिल कार्यालय को दो दिन में दिए जाएं, जिससे जांच की जा सके। शुक्रवार को दोबारा से इसी प्रस्ताव के साथ नगर काउंसिल नयागांव की बैठक रखी जाएगी। वहीं, नगर काउंसिल की बैठक में कोरोना दिशानिर्देशों की धज्जियां उड़ाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed