फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Navjeet Singh Sidhu will come out by April 1, Captain Amarinder and Badals hatched a conspiracy

Mohali News: नवजोत कौर सिद्धू इलाज के लिए पहुंची डेराबस्सी के निजी अस्पताल

Thu, 23 Mar 2023 01:55 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली Updated Thu, 23 Mar 2023 01:55 AM IST
विज्ञापन
Navjeet Singh Sidhu will come out by April 1, Captain Amarinder and Badals hatched a conspiracy
एक अप्रैल तक बाहर आ जाएंगे नवजाेत सिंह सिद्धू, कैप्टन अमरिंदर और बादलों ने रची थी साजिश
विज्ञापन

नवजोत कौर सिद्धू कैंसर की दूसरी स्टेज के इलाज के लिए पहुंचीं डेराबस्सी के निजी अस्पताल
बोलीं- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कोई मदद नहीं की, चरित्र प्रमाणपत्र देने की फाइल गुमा दी
संवाद न्यूज एजेंसी
डेराबस्सी। कांग्रेस नेता एवं पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर सिद्धू ने दावा किया है कि जिस मामले में उनके पति सिद्धू को फंसाया गया है, उसमें उनकी कोई गलती नहीं है। मृतक बुजुर्ग के बेटे ने स्वीकार किया है कि सिद्धू ने उसके पिता को छुआ तक नहीं था। उनके पास इसके सभी सबूत हैं। उन्होंने कहा कि लोगों की सेवा करने वाले सिद्धू को साजिश के तहत फंसाया गया है, जबकि बदमाश बाहर खुलेआम घूम रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि यह पूरी साजिश पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और बादलों ने रची है, और उन्हीं ने सिद्धू को जेल भेजा है।
यह बात नवजोत कौर सिद्धू ने बुधवार को उस समय कही जब वह अपना इलाज करवाने के लिए डेराबस्सी के एक निजी अस्पताल में पहुंचीं। वह कैंसर की दूसरी स्टेज में हैं और इसी के इलाज के लिए ही वे यहां आई थीं। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के बारे में कहा कि उनके पति की बेगुनाही का सबूत देने के बाद मुख्यमंत्री मान से मांग की गई थी कि वह नवजोत सिंह सिद्धू का चरित्र प्रमाणपत्र दें, ताकि उनकी सजा माफ की जा सके। लेकिन उन्होंने लिखने की जगह फाइल को ही गुम कर दिया। उन्होंने दावा किया है कि नवजोत सिंह सिद्धू के एक अप्रैल तक जेल से बाहर आने की पूरी उम्मीद है।
विज्ञापन

इसके साथ नवजोत कौर सिद्धू ने कहा कि जेल से बाहर आते ही उनके पति सिद्धू पहले की तरह पंजाब और लोगों के लिए लड़ते रहेंगे। वारिस पंजाब दे के नेता अमृतपाल सिंह के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि वह इस मामले में सरकार के साथ हैं। अगर उन्होंने कोई कार्रवाई की है तो उनके पास कोई पक्की जानकारी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed