फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Nausarbaaz stole a bag full of 25 lakhs from the car

नौसरबाजों ने कार से चुराया 25 लाख से भरा बैग

Fri, 29 Apr 2022 01:45 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Fri, 29 Apr 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
Nausarbaaz stole a bag full of 25 lakhs from the car
जीरकपुर। नौसरबाजों ने कार सवार को कार से तेल लीक होनेे की बात कहकर उसकी कार से दो बैग चोरी करके ले गए। इनमें एक में महत्वपूर्ण दस्तावेज और दूसरे में 25 लाख रुपये थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में महेश जैन पुत्र सतपाल जैन निवासी मकान नंबर 222, सेक्टर-7, पंचकूला ने बताया कि वह प्रॉपर्टी का काम करता है। 25 अप्रैल की रात करीब नौ बजे वह और उसका भतीजा गोपाल सिंगला पुत्र राजिंदर कुमार सिंगला अपनी कार से जीरकपुर की तरफ से पंचकूला जा रहे थे। जब वह कालका रोड पर बिग बाजार जीरकपुर के सामने पहुंचे तो उनकी कार का एक टायर पंचर हो गया और उनका भतीजा पंचर लगाने वाले को बुलाने गया और वह कार में बैठे थे। इसी बीच एक अज्ञात व्यक्ति उनके पास पहुंचा और बोला कि कार से तेल लीक हो रहा है। जैसे ही वह देखने के लिए कार से बाहर निकले और कार के नीचे देखने लगे। लेकिन तेल लीक नहीं हो रहा था, इसी बीच एक अज्ञात बाइक सवार आया और उनकी कार की खिड़की खोलकर और कार में रखे दो बैग चोरी करके ले गया। उनके एक बैग में चेक बुक और जमीन के दस्तावेज थे और दूसरे में करीब 25 लाख रुपये थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद नौसरबाजों की तलाश में आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच शुरू कर दी है। बलटाना चौकी प्रभारी बर्मा सिंह ने बताया कि महेश जैन की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed