फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Naka defeated Dikshant Warriors by 20 runs in the Young Champions Cup

Mohali News: नाका ने यंग चैंपियंस कप में दीक्षांत वारियर्स को 20 रन से हराया

Sun, 27 Sep 2026 02:10 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Naka defeated Dikshant Warriors by 20 runs in the Young Champions Cup
जीरकपुर। ढकोली में एनए क्रिकेट अकादमी में आयोजित यंग चैंपियंस कप मुकाबले में नाका ने दीक्षांत वारियर्स को 20 रन से मात दी। तेजस्वीर सिंह गांधी के ऑलराउंड प्रदर्शन ने नाका की जीत में अहम भूमिका निभाई। पहले बल्लेबाजी कर नाका की टीम 8.4 ओवर में 83 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। अथर्व पांडे ने 19 गेंदों पर 26 रन की तेजतर्रार पारी खेली। तेजस्वीर सिंह गांधी ने नाबाद 14 रन बनाए। उन्होंने टीम के स्कोर को सम्मानजनक स्थिति तक पहुंचाने में अहम योगदान दिया। 84 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दीक्षांत वारियर्स की टीम नाका के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी। वे 9.5 ओवर में 63 रन पर ऑलआउट हो गए। तेजस्वीर सिंह गांधी ने शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने चार विकेट लेकर विपक्षी बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी। उनका साथ मितांश कोहली ने दिया। मितांश ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट चटकाए और कोई रन नहीं दिया। नाका के गेंदबाजों ने शुरुआत से ही दबाव बनाए रखा। उन्होंने नियमित अंतराल पर विकेट हासिल किए। बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में प्रभावी प्रदर्शन करने वाले तेजस्वीर सिंह गांधी को मैन ऑफ द मैच चुना गया। फाइटर ऑफ द मैच का पुरस्कार सनमीत को दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed