{"_id":"684b1e5b8b9a356faf0f2ac0","slug":"nagar-palika-employees-car-was-broken-injured-with-axes-mohali-news-c-16-1-pkl1046-735851-2025-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: नप कर्मी की कार तोड़ी, गंडासियाें से किया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: नप कर्मी की कार तोड़ी, गंडासियाें से किया घायल
विज्ञापन
जीरकपुर। वीरवार देर शाम चार कार सवार व्यक्तियों ने उनके आगे जा रही कार सवार एक व्यक्ति पर हमला कर उसको घायल कर दिया। घायल पंचकूला निवासी रामगोपाल जीरकपुर नगर परिषद कार्यालय में नौकरी करता है। वह अपनी स्विफ्ट डिजायर कार में सवार होकर पंचकूला की तरफ जा रहा था। उसके पीछे दूसरी कार में चार युवक पीछा कर रहे थे। जैसे ही रामगोपाल की कार के-एरिया लाइट पॉइंट से पहले सोही बैंक्वेट हाॅल के पास पहुंची तो चारों युवकों ने उसकी कार को रोक लिया।
उस कार में से दो युवक हाथों में गंडासिया लेकर रामगोपाल की तरफ आए और उन्होंने राम गोपाल की कार का आगे वाला और पीछे वाला शीशा तोड़ दिया। उसके बाद उसकी गाड़ी की सनरूफ भी तोड़ दिया। इसी दौरान उन्होंने रामगोपाल पर भी हमला किया और मौके से फरार हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हमलावर पंचकूला की तरफ जाने के लिए फ्लाईओवर के ऊपर चढ़ने की जगह नीचे से गए। हमलावरों ने अपनी कार की नंबर प्लेट पर मिट्टी लगाकर उसे छिपाया हुआ था।
इस हमले की जानकारी मिलने के बाद सबसे पहले मौके पर रामगोपाल की एक महिला सहकर्मी तुरंत पहुंच गई और उसके कुछ समय बाद उसकी पत्नी भी पहुंची। आसपास के लोगों के अनुसार रामगोपाल घायल अवस्था में इलाज करवाने के लिए ढकोली के कम्युनिटी स्वास्थ्य केंद्र जाने की बात कह कर मौके से चला गया, लेकिन पत्रकारों ने जब कम्युनिटी स्वास्थ्य केंद्र ढकोली जाकर देखा तो वहां पर रामगोपाल की कोई एंट्री भी नहीं थी। जानकारी के अनुसार पहले भी कई बार रामगोपाल के साथ मारपीट की घटना हो चुकी है। सूचना मिलने के तुरंत बाद बलटाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गाड़ी को अपने कब्जे में ले लिया और घटना की जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में रामगोपाल के बेटे ईशान ने बताया कि उसके पिता रामगोपाल को पंचकूला के सेक्टर-26 में स्थित ओजस अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां पर उनके पूरे शरीर का स्कैन हो रहा है। हमले में उनकी एक हड्डी भी टूट गई है। चेहरे पर भी नुकीली चीज का कट लगा हुआ है। वह अब कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं है।
विज्ञापन
हम मौके पर पहुंच कर सारी स्थिति का जायजा ले रहे हैं। आसपास के सारे सीसीटीवी खंगाल रहे हैं। मामले की जांच जारी है। जल्द ही हमलावर पुलिस की पकड़ में होंगे। - गुरप्रीत सिंह, प्रभारी, पुलिस चौकी बलटाना