फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Nagar Kirtan taken out from Gurudwara Shri Kalgidhar Sahib

Mohali News: गुरुद्वारा श्री कलगीधर साहिब से निकाला नगर कीर्तन

Sat, 04 Jan 2025 01:48 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
Nagar Kirtan taken out from Gurudwara Shri Kalgidhar Sahib
खरड़। श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व को समर्पित गुरुद्वारा कलगीधर साहिब, आर्य कालेज रोड खरड़ की ओर से विशाल नगर कीर्तन निकाला गया। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान नरिंदर सिंह सैनी, कुलदीप सिंह और बलविंदर सिंह ने बताया कि श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व को समर्पित हर साल की तरह गुरुद्वारा साहिब की प्रबंधक कमेटी और समूह संगत के सहयोग से गुरुपर्व समागम करवाया जा रहा है। इस संबंध में शुक्रवार को पंज प्यारों की अगुवाई में नगर कीर्तन निकाला गया, जो गुरुद्वारा साहिब से शुरू होकर शहर के अलग अलग बाजारों और कालोनियों से होता हुआ गुरुद्वारा साहिब में समाप्त हुआ। उन्होंने बताया कि प्रकाश पर्व को लेकर 6 जनवरी को श्री अखंड पाठ साहिब की अरदास के बाद दीवान सजाए जाएंगे। इनमें भाई जगतार सिंह जी लाडी और गुरुद्वारा कलगीधर साहिब के हजूरी रागी भाई मनप्रीत सिंह जी कीर्तन कर संगत को निहाल करेंगे और इंटरनेशनल ढाडी जत्था के सदस्य चरणजीत सिंह चन्नां भी इस अवसर पर विशेष तौर पर हाजिर होंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed