फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   NA

कांग्रेस की तरह भाजपा का भी खजाना खाली कर देंगे मनप्रीत : मान

Fri, 20 Jan 2023 01:27 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Jan 2023 01:27 AM IST
विज्ञापन
NA
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भाजपा में शामिल हुए कांग्रेस के पूर्व मंत्री मनप्रीत बादल पर सियासी हमला बोला है। उन्होंने कहा कि मनप्रीत बादल कांग्रेस की तरह भाजपा का भी खजाना खाली कर देंगे। सीएम वीरवार को बरनाला के ठीकरीवाला में कार्यक्रम में जनता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों के कार्यकाल में राज्य में जमीनी स्तर पर कोई काम नहीं हुआ, लेकिन फिर भी नेताओं ने सरकारी खजाना खाली होने का दावा किया है। उन्होंने कहा कि यह दुख की बात है कि इन सरकारों ने जनता की भलाई के लिए एक भी कदम नहीं उठाया बल्कि उल्टा करदाताओं का पैसा लूटा। पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत बादल पर व्यंग्य कसते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि मनप्रीत ने हमेशा यह दावा किया था कि राज्य का खजाना खाली है। उन्होंने कहा कि अब ये पूर्व कांग्रेसी नेता भगवा पार्टी में शामिल हो गए हैं और कांग्रेस की तरह वह भाजपा का खजाना भी खाली कर देंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed