फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   NA

Mohali News: कस्तूरी बेचने वाले गैंग के तीन सदस्य गिरफ्तार

Mon, 23 Jan 2023 05:25 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली Updated Mon, 23 Jan 2023 05:25 PM IST
विज्ञापन
NA
जीरकपुर। पुलिस ने जंगलात विभाग की टीम के साथ मिलकर एक होटल से कस्तूरी की तस्करी करने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान बलबीर, दाबे राम और पूर्ण चंद के तौर पर हुई है। सभी आरोपी कल्लू जिले की तहसील अन्नी के रहने वाले हैं। जानकारी के अनुसार, मोहाली वाइल्ड लाइफ डिवीजन रूपनगर की टीम ने सूचना के आधार पर कार्रवाई की है। पुलिस पूछताछ में यह बात सामने आई है कि यह कस्तूरी चंडीगढ़ के किसी व्यक्ति को डिलीवर की जानी थी। पुलिस जांच में खरीदार तरसेम सिंह (मोरिंडा), सन्नी बांसल कोट फत्ता जिला बठिंडा और मयांक कुमार निवासी गांव सिंह दरिया के नाम सामने आए हैं। कस्तूरी आमतौर पर 25 सौ मीटर या इससे ऊपर ऊंचाई पर पाए जाते हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 9, 39, 49, 50, 51 जंगली जीव सुरक्षा एक्ट 1972 के तहत केस दर्ज किया गया है। सोमवार को सभी आरोपियों को डेराबस्सी अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed