फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   NA

Mohali News: पेड़ से टकराई कार, चडियाला के पंच के जवान बेटे की मौत

Mon, 06 Feb 2023 02:13 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली Updated Mon, 06 Feb 2023 02:13 AM IST
विज्ञापन
NA
पेड़ से टकराई कार, चडियाला के पंच के 19 वर्षीय इकलौते बेटे की मौत
विज्ञापन

- रात को एक शादी समारोह से घर लौटते समय हुआ दर्दनाक हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
डेराबस्सी। शनिवार की रात करीब एक बजे गांव अमलाला के नजदीक हुए एक सड़क हादसे में एक 19 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान हरमन सिंह गांव चडियाला के पंच नरिंदर सिंह के इकलौते बेटे के रूप में हुई है। यह हादसा उस समय हुआ जब वह एक शादी समारोह से घर लौट रहा था।
एएसआई अशोक कुमार ने बताया कि मृतक हरमन अपनी कार से गांव भांखरपुर में एक शादी समारोह में शामिल होने गया था। जब वह घर लौट रहा था तो गांव अमलाला के नजदीक उसकी कार अचानक एक पेड़ से जा टकरा गई। पेड़ के साथ टक्कर होने पर कार का आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और कार के एयरबैग भी खुल गए। इस हादसे में कार चला रहा हरमन सिंह कार में ही बुरी तरह से फंस गया। पेड़ से कारा टकराने की तेज आवाज सुनकर मौके पर लोग जमा हो गए। उन्होंने बड़ी मुश्किल से हरमन को कार से बाहर निकाला और डेराबस्सी के सरकारी अस्पताल ले गए। लेकिन तब तक हरमन सिंह की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

मृतक हरमन अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। हरमन की मौत की खबर सुनकर गांव में मातम छा गया है। हरमन के शव को सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। विदेश से हरमन के परिजन यहां पहुंचने के बाद सोमवार को हरमन का अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed