फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   NA

Mohali News: सुसाइड मामले में एक व्यक्ति नामजद, कई अज्ञात के खिलाफ मामला हुआ दर्ज

Fri, 03 Feb 2023 09:44 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली Updated Fri, 03 Feb 2023 09:44 AM IST
विज्ञापन
NA
सुसाइड मामले में एक व्यक्ति नामजद, कई अज्ञात के खिलाफ मामला हुआ दर्ज
विज्ञापन

- मृतक नरिंदर गुप्ता ने छठी मंजिल से छलांग लगाकर की थी खुदकुशी
- व्यापार बंद होने के बाद पार्टनर ने नहीं दिए पैसे, आत्महत्या के लिए किया मजबूर
संवाद न्यूज एजेंसी
जीरकपुर। बीती बुधवार को वीआईपी रोड पर स्थित जयपुरिया सोसायटी में सुबह सवा 11 बजे एक 53 वर्षीय व्यक्ति ने परेशान होकर 6 वीं मंजिल से कूदकर खुदकुशी कर ली थी। जिसे पड़ोसियों ने अस्पताल पहुंचाया था तो डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था। जिसके बाद परिजनों ने शव को डेरबस्सी सिवल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया था और पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई थी। वीरवार को पुलिस ने मृतक नरिंदर गुप्ता के बेटे राहुल गुप्ता के बयानों पर पंचकुला निवासी आदर्श सहगल व अन्य अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपी आदर्श सहगल व अन्य अज्ञात के खिलाफ 306 आईपीसी के तहत केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस को राहुल गुप्ता ने बताया की उनके पिता ने 2004 में आदर्श सहगल के साथ पार्टनरशिप में एक फर्म उनकी मां मीनू गुप्ता और सहगल की पत्नी मधु सहगल के नाम पर ओरिएंट एग्रो इंटरप्राइजेज बनाकर एक पोल्ट्री फार्म खोला था। लेकिन बिजनेस में काफी घाटा पड़ने के बाद काम बंद करना पड़ा और हमारी फर्म पर काफी देनदारी थी जो अकेले मेरे पिता नरिंदर गुप्ता ने उतारी। जिसके बाद मेरे पिता ने उनसे अपने पैसे मांगे तो उन्होंने साफ सफा मना कर दिया। इस कारण परेशान होकर उनके पिता ने छठी मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी। पुलिस ने इस मामले में शिकायत के आधार पर आदर्श सहगल व कुछ अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed