{"_id":"63da7b43d7b00b125166a12f","slug":"na-mohali-news-c-16-1-49017-2023-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: फतेहपुर बेहडा में घर में घुसे हमलावर, मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: फतेहपुर बेहडा में घर में घुसे हमलावर, मारपीट
विज्ञापन
डेराबस्सी। गांव फतेहपुर बेहडा में 25-30 हमलावरों ने एक घर में घुसकर परिवार से मारपीट कर तोड़फोड़ की। उन्होंने घर के शीशे तोड़ दिए और घर में खड़ी कार, मोटरसाइकिल और एक्टिवा को भी नुकसान पहुंचाया। इसके बाद सभी हमलावर मौके से फरार हो गए। पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। उधर, परिवार का आरोप है कि हमलावरों ने गोली भी चलाई लेकिन पुलिस ने इस आरोप को खारिज कर दिया।
ग्राम फतेहपुर बेहडा निवासी भूपिंदर सिंह ने बताया कि वह तिपहिया वाहन चालक का काम करता है। कल उसका बेटा बेहरा गांव में बाजार से नूडल्स लेने जा रहा था तभी उसकी टक्कर गांव के ही एक युवक से हो गई। उन्होंने बताया कि उक्त युवक शराब के नशे में उनके बेटे के साथ गाली-गलौज करने लगा और धक्कामुक्की करने लगा। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। रंजिश के चलते रात साढ़े नौ बजे के करीब 25-30 हमलावर उसके घर में घुसे और उसकी बेटी के साथ मारपीट कर उसके बाल खींचे और उसके बाद हमलावरों ने घर में ईंटें मारने शुरू कर दिया। इस कारण घर के शीशे और घर में खड़ी उसकी स्विफ्ट कार, मोटरसाइकिल और एक्टिवा भी टूट गई। उन्होंने आरोप लगाया कि उक्त हमलावरों ने फायरिंग भी की है।
एएसपी डेराबस्सी डॉ. दर्पण आहुवालिया ने बताया कि सूचना मिलने के बाद उन्होंने मौके का दौरा कर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, मौके पर कोई खाली खोल नहीं मिला है।
विज्ञापन
परिवार ने घर की छत पर चढ़कर बचाई जान
हमलावरों ने थाना डेराबस्सी में दर्ज शिकायत वापस लेने की धमकी दी। भूपिंदर सिंह ने बताया कि घटना के वक्त घर में उसकी लड़की, लड़का, भतीजा, बहन और उसके पिता मौजूद थे जिन्होंने छत पर चढ़कर अपनी जान बचाई।