फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   NA

Mohali News: गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया चार दिन के रिमांड पर

Wed, 01 Feb 2023 08:16 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Feb 2023 08:16 PM IST
विज्ञापन
NA
मोहाली। गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया को स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (एसएसओसी) बठिंडा जेल से रिमांड पर लेकर आया है। इसे 11 जनवरी को गैर कानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम (यूएपीए) के तहत दर्ज हुए मामले में चार दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस को पूछताछ के दौरान कई अहम खुलासे होने की संभावना है। जानकारी के अनुसार, मंगलवार को एसएसओसी ने गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया को मोहाली जिला अदालत में पेश कर सात दिन का रिमांड मांगा था। पुलिस की तरफ से दलील दी गई थी कि आरोपी पर गैर कानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम (यूएपीए) के तहत मुकदमा दर्ज है। आरोपी अपना एक गैंग चलाता है। वह पंजाब में दहशत फैलाना चाहता है। आरोपी से उसकी गैंग के बारे में जानकारी हासिल करनी है। कौन-कौन से गुर्गे इसके लिए अभी भी काम कर रहे हैं यह भी जानना है ताकि उन पर शिकंजा कसा जा सके। दलीलें सुनने के बाद अदालत ने आरोपी को चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
विज्ञापन


यह था मामला
11 जनवरी 2023 को स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल ने पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। इसमें खालिस्तानी संगठन बब्बर खालसा ने जेल में बंद गैंगस्टर के साथ मिलकर पंजाब में माहौल बिगाड़ने की साजिश का आरोप था। इस मामले में जग्गू भगवानपुरिया के अलावा कपूरथला निवासी अमृतपाल सिंह उर्फ अमृत बल, पटियाला निवासी प्रकट सिंह, तलवंडी (जिला अमृतसर) निवासी दरमनजोत सिंह उर्फ दरमन काहलों, मोहाली के मटौर निवासी परमजीत सिंह उर्फ पम्मा पर मुकदमा दर्ज हुआ था। जग्गू भगवानपुरिया के अलावा बाकी सभी आरोपी इस समय विदेश में बैठे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed