{"_id":"63d7804d00048c2f46588a22","slug":"na-mohali-news-c-16-1-46455-2023-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: गैंगस्टर बिश्नोई के गुर्गे समेत दो काबू, दो दिन का मिला रिमांड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: गैंगस्टर बिश्नोई के गुर्गे समेत दो काबू, दो दिन का मिला रिमांड
Mon, 30 Jan 2023 02:28 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
Updated Mon, 30 Jan 2023 02:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गैंगस्टर बिश्नोई के गुर्गे समेत दो काबू, दो दिन का मिला रिमांड
दो पिस्टल, छह कारतूस बरामद, खरड़ में वारदात करने की फिराक में थे काका नेपाली और जागर
पंजाब के विभिन्न जिलों में दर्ज हैं कत्ल, छीनाझपटी, रंगदारी लेने और गैंगवार के मामले
पुलिस ने दोनों को अदालत में पेश करके पूछताछ के लिए दो दिन का रिमांड लिया
माई सिटी रिपोर्टर
मोहाली। एंटी नारकोटिक कम स्पेशल आपरेशन सेल कैंप की टीम ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे और उसके साथी को अवैध हथियारों सहित उस समय गिरफ्तार किया, जब वे किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में खरड़ में घूम रहे थे। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान फरीदकोट निवासी हरीश उर्फ काका नेपाली (32) और उसके मोहाली निवासी साथी जगदीप सिंह उर्फ जागर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से दो पिस्टल छह जिंदा कारतूस बरामद किए है। सिटी खरड़ थाना पुलिस में केस दर्ज किया है। उन्हें एंटी नारकोटिक की टीम ने अदालत में पेश किया। यहां से इनको दो दिन के रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस रिमांड के दौरान इनसे इस बात का पता लगाएगी कि आरोपी आखिर अवैध हथियार कहां से लेकर आए थे और इलाके में किस वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे थे।
जानकारी के मुताबिक एंटी नारकोटिक कम स्पेशल ऑपरेशन सेल कैंप की टीम ने सूचना पर शिवालिक सिटी खरड़ के नजदीक से आरोपियों को उस समय काबू किया जब वह कार में अवैध हथियार लेकर किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे थे। पुलिस ने आरोपियों को काबू कर उनके पास से दो पिस्टल और छह कारतूस बरामद किए। पुलिस आरोपियों से पूछताछ के दौरान इस बात का पता लगाने में जुट गई है कि आखिर आरोपी यह अवैध हथियार कहां से लेकर आए थे और किस वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे थे।
10वीं पास काका नेपाली ने 2009 में की थी लूट की पहली वारदात
पुलिस पूछताछ के दौरान सामने आया है कि 32 साल के हरीश उर्फ काका नेपाली के खिलाफ जिला फरीदकोट, जालंधर, बठिंडा, नवांशहर व कपूरथला में हत्या, फिरौती, लड़ाई-झगड़ा और असलहा एक्ट के करीब 17 मामले दर्ज हैं। वह अलग-अलग जेलों में रह चुका है और मौजूदा समय में वह खरड़ में किराए पर रह रहा था। हरीश 10वीं पास है और 2009 में उसने पहली बार लूट की वारदात को अंजाम दिया था। इसके बाद वह लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के लिए काम करने लगा था। वहीं दूसरी ओर उसके 27 साल के साथी जगदीप के खिलाफ इससे पहले कोई भी केस दर्ज नहीं है। वह पांचवीं तक पढ़ा है। उस पर यह पहला मामला दर्ज हुआ है।