फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   NA

Mohali News: नगर परिषद की बैठक में 14 करोड़ के विकास कार्य पास

Tue, 24 Jan 2023 02:21 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली Updated Tue, 24 Jan 2023 02:21 AM IST
विज्ञापन
NA
नयागांव। करीब तीन महीने बाद नगर परिषद नयागांव की बैठक हुई। इसमें प्रधान सहित 20 पार्षद मौजूद रहे। इस दौरान 14 करोड़ के विकास कार्य पास पास किए गए। नगर काउंसिल चुनाव के बाद 20 महीनों में यह 8वीं बैठक थी। पहली बैठक को छोड़कर लगभग सभी बैठकें बेनतीजा रही थीं। इस वजह से लोगों को मिलने वाली सुविधाओं पर असर पड़ रहा था लेकिन इस बैठक में लगभग सभी प्रस्ताव पास हो गए। नगर काउंसिल में करीब तीन महीने बाद हुई बैठक में कई विकास कार्यों के प्रस्ताव लाए गए थे। इनमें नौ करोड़ के विकास कार्यों पर पार्षदों ने जताई। इसके अलावा 21 वार्डों की सड़कों से कूड़ा उठाने की रेहड़ियां एवं नए ट्रैक्टर और ट्राॅली खरीदने जैसे दो करोड़ के प्रस्ताव पास किए गए हैं। वहीं, तीन करोड़ से इलाके में पीने के पानी का सुधार किया जाएगा।
विज्ञापन


बिना एनओसी बिजली-पानी कनेक्शन देने का मुद्दा गरमाया बैठक की शुरुआत में वार्ड नंबर चार के अकाली पार्षद गुरबचन सिंह एवं वार्ड नंबर छह के पार्षद गुरप्रीत सिंह पप्पी ने बिना एनओसी के पानी बिजली देने के मुद्दे को उठाया। इसे पार्षदों ने सर्वसम्मति से पास किया। निजी लोगों द्वारा सरकारी गाड़ी के दुरुपयोग के आरोप लगाए। इस पर कर्मचारियों की तरफ से जांच का भरोसा दिया गया। भाजपा पार्षद प्रमोद कुमार ने उनके वार्ड में घटिया सामग्री के इस्तेमाल का भी आरोप लगाया। इस पर भी बैठक में जांच करने पर सहमति बनी।
विज्ञापन


श्मशान घाट और डिस्पेंसरी की जमीन की पैमाइश करने की मांग
बैठक में श्मशान घाट पर नाजायज कब्जे एवं होम्योपैथिक डिस्पेंसरी की जमीन की पैमाइश कराने का मुद्दा भी उठाया गया। इस पर सर्वसम्मति से पार्षदों ने सहमति जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इलाके को मिलेंगे तीन सुलभ शौचालय, पेस्को कर्मियों की नियुक्ति का प्रस्ताव रद्द
नगर परिषद की बैठक में इलाके में तीन सुलभ शौचालय बनाने का प्रस्ताव पास किया है। इससे इलाके के लोगों को सुविधा मिलेगी क्योंकि अभी तक पूरे बाजार में एक भी सुलभ शौचालय नहीं है। वहीं, छह पेस्को कर्मचारियों की नियुक्ति का प्रस्ताव हाउस में सर्वसम्मति से रद्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed