फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   NA

Mohali News: चंडीगढ़ नंबर की गाड़ी में आई दो महिलाएं और युवक पौधे चुराते पकड़े

Mon, 23 Jan 2023 05:25 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Jan 2023 05:25 PM IST
विज्ञापन
NA
मोहाली। जिला प्रशासन और गमाडा द्वारा जी- 20 एवं इन्वेस्टर्स समिट को लेकर शहर में सौंदर्यीकरण का कार्य चल रहा है। इसके तहत एयरपोर्ट रोड पर विदेशी मेहमानों को लुभाने के लिए फूलों के पौधे लगाए गए हैं लेकिन यह पौधे इलाके के चोरों को ही लुभाने लग गए हैं। पिछले दो दिनों में करीब 500 पौधे चोरी हो गए हैं। जानकारी के अनुसार, एयरपोर्ट रोड पर गमाडा की तरफ से हजारों की संख्या में पौधे लगाए गए हैं। रात के समय यह पौधे चोरी हो रहे हैं। इतना ही नहीं दिन के समय भी गाड़ियों में लोग आकर यह पौधे चुराकर ले जा रहे हैं। रविवार को चंडीगढ़ नंबर की एक गाड़ी में दो महिला और एक युवक इसी तरह की घटना को अंजाम दे रहे थे लेकिन मौके पर मौजूद विभाग के कुछ कर्मचारियों ने उन्हें पकड़ लिया। इसकी सूचना विभाग के उच्च अधिकारियों को दी गई। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने उनसे बातचीत कर उन्हें शर्मिंदा कर छोड़ दिया। इसके बाद विभाग हरकत में आ गया है। विभाग की तरफ से एसएसपी संदीप गर्ग को एक चिट्ठी लिखकर पौधों की सुरक्षा मुहैया कराने की अपील की गई है। इसके अलावा रात के समय अब इन पौधों की सुरक्षा गमाडा के सुरक्षाकर्मी पेस्को कर्मचारी करेंगे।
विज्ञापन


रात में पूरी क्यारी की खाली
विभाग की तरफ से फूलों के पौधे लगाने के लिए डिवाइडर पर पहले क्यारियां बनाई गई थीं। इनमें अलग-अलग प्रकार के फूलों के पौधे लगाकर इसको सजाया गया था। रात में चोरों ने पूरी क्यारियां ही खाली कर दी हैं।
विज्ञापन


क्या कहते हैं अधिकारी
यह शर्मनाक है। लोगों को भी सोचना चाहिए कि शहर के सौंदर्यीकरण से उनका मान बढ़ेगा। इसके लिए एसएसपी को चिट्ठी लिखकर सुरक्षा पौधों की सुरक्षा मुहैया कराने की अपील की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-मंदीप सिंह, एक्सईएन, बागबानी गमाडा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed