फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Municipal Council takes action against encroachment; collects 10,000 fine

Mohali News: नगर परिषद ने अतिक्रमण पर की कार्रवाई, 10 हजार का जुर्माना वसूला

Wed, 23 Sep 2026 02:23 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
Municipal Council takes action against encroachment; collects 10,000 fine
नयागांव। नयागांव नगर परिषद ने शहर में बढ़ते अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। इस अभियान के तहत परिषद की टीम ने विभिन्न बाजारों और प्रमुख स्थानों का निरीक्षण किया। टीम ने दुकानों के बाहर सामान रखने और सार्वजनिक स्थानों पर रेहड़ी-फड़ी लगाने वालों पर करीब 10 हजार रुपये का जुर्माना वसूला। कार्रवाई के दौरान नगर परिषद की टीम ने सार्वजनिक रास्तों पर रखा सामान जब्त किया। नियमों का उल्लंघन करने वाले पांच लोगों के चालान भी काटे गए।
विज्ञापन

इस कार्रवाई के बाद बाजारों में दुकानदारों और रेहड़ी-फड़ी संचालकों में हड़कंप मच गया। सैनिटरी इंस्पेक्टर संतोष वर्मा ने दुकानदारों और रेहड़ी-फड़ी संचालकों से अपील की। उन्होंने कहा कि सरकारी सड़कों, फुटपाथों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर सामान रखकर रास्तों में बाधा न डालें। वर्मा ने यह भी स्पष्ट किया कि अनधिकृत रेहड़ी-फड़ी से लोगों को आवागमन में परेशानी होती है और यातायात व्यवस्था भी प्रभावित होती है।
विज्ञापन

अभियान जारी रहेगा
नगर परिषद ने पहले भी दुकानदारों और रेहड़ी-फड़ी संचालकों से अतिक्रमण हटाने की अपील की थी। इसके बावजूद 41 लोगों के पहले ही चालान किए जा चुके हैं। बाजारों में कई स्थानों पर सड़क किनारे रेहड़ियां लगाने और दुकानों का सामान बाहर रखने की शिकायतें सामने आ रही थीं। संतोष वर्मा ने बताया कि अतिक्रमण के खिलाफ यह अभियान रोजाना जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed