फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Municipal Corporation removed illegal encroachment, shopkeepers occupied it again after some time

Mohali News: नगर निगम ने हटाया अवैध कब्जा, कुछ देर बाद फिर काबिज हुए दुकानदार

Sat, 10 May 2025 12:45 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 10 May 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation removed illegal encroachment, shopkeepers occupied it again after some time
बाहर रखा सामान उठाते नगर निगम के कर्मचारी। संवाद 
मोहाली। नगर निगम की टीमें शहर में पिछले कुछ दिनों से अवैध कब्जा हटवाने का काम कर रही है। शुक्रवार को निगम की तहबाजारी विंग की टीम ने फेज-5 में कार्रवाई की। टीम के वापस जाते ही कुछ ही देर में दुकानदारों ने फिर से अपना सामान बरामदे में रख लिया। इस तरह शहर को पूरी तरह से कब्जा मुक्त बनाने के लिए नगर निगम पूरी तरह फेल साबित हो रहा है।
विज्ञापन

जब भी टीम किसी मार्केट में कार्रवाई के लिए जाती है तो दुकानदारों को पहले ही जानकारी मिल जाती है। दुकानदार अपना सामान दुकानों के अंदर रख देते हैं। शुक्रवार को दोपहर करीब 12 बजे नगर निगम की टीम ने कार्रवाई की। टीम जब मार्केट में पहुंची तो कुछ दुकानदारों ने अपना सामान पहले ही अंदर रख दिया था। इसके बाद भी टीम ने कार्रवाई कर फेज-5 के ढाबों के बाहर पड़ा सामान और रखे बोर्ड व कुर्सी टेबल अपने कब्जे में ले लिए।
विज्ञापन



पैदल चलने की नहीं है जगह
फेज-5 की मार्केट के शोरूम और ढाबों के संचालकों ने आगे बने बरामदों पर सामान रखकर रास्ता बंद कर रखा है। इस कारण लोगों को परेशानी होती है। कुछ दिन पहले निगम ने इसी मार्केट में ढाबे चलाने वाले दुकानदारों के पानी के कनेक्शन काट दिए थे। इसके बाद अगले दिन ही चेतावनी देकर फिर से बहाल कर दिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed