{"_id":"678ea59f721494a6e1035625","slug":"multi-storey-bus-stand-will-be-built-with-rs-20-crores-demolition-work-of-old-building-started-mohali-news-c-16-1-pkl1006-613780-2025-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: 20 करोड़ से बनेगा बहुमंजिला बस स्टैंड, पुरानी इमारत ढहाने का काम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: 20 करोड़ से बनेगा बहुमंजिला बस स्टैंड, पुरानी इमारत ढहाने का काम शुरू
Tue, 21 Jan 2025 01:05 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
Updated Tue, 21 Jan 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
डेराबस्सी में पुराने बस स्टैंड को गिराने का चल रहा काम।
हलका विधायक रंधावा ने की डेराबस्सी में अपने ड्रीम प्रोजेक्ट की शुरुआत
पानी के छह नए टैंकर किए शहरवासियों को समर्पित
संवाद न्यूज एजेंसी
डेराबस्सी। डेराबस्सी विधायक कुलजीत रंधावा ने 20 करोड़ की लागत से डेराबस्सी में बनने वाले बहुमंजिला बस स्टैंड की सोमवार को शुरुआत कर दी। इसके लिए डेराबस्सी नगर परिषद के पुराने कार्यालय और पुराने बस स्टैंड की इमारतें ढहाने का काम शुरू कर दिया गया। रंधावा ने कहा कि डेराबस्सी के लोगों को नयामल्टी स्टोरी एवं सभी सुविधाओं से युक्त बस स्टैंड उनका ड्रीम प्रोजेक्ट है, जिसके लिए पुरानी इमारत को तोड़ने का काम सोमवार से शुरू हो गया है।
डेराबस्सी में विधायक ने नगर परिषद की ओर से पानी की सप्लाई दुरुस्त करने के लिए खरीदे गए पानी के छह नए टैंकर भी लोगों को समर्पित किए। उन्होंने बताया कि डेराबस्सी नगर परिषद की ओर से एक दर्जन नए ट्यूबवेल लगाने की फाइल मंजूरी के लिए अंतिम चरण में है। फाइल डायरेक्टर के पास है। फिलहाल मुबारकपुर में नया ट्यूबवेल भी तैयार कर लिया गया है। जल्द ही उसे लोगों को समर्पित कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में नहरी पानी के लिए फाइनल एनओसी मिल चुकी है। यहां तीन क्यूसेक पानी के बजाय 11 क्यूसेक पानी जल्द ही डेराबस्सी हलके को मिलेगा। इसी तर्ज पर डेराबस्सी, जीरकपुर व लालड़ू नगर निकाय को भी नहरी पानी से जोड़ने के लिए सरकार गंभीरता से काम कर रही है।
उन्होंने कहा की सरकार की ओर से सभी कानूनी बाधाएं दूर कर नए जुडिशियल कांप्लेक्स का निर्माण भी जल्द ही शुरू किया जाएगा। इसके लिए 5 करोड़ 28 लाख रुपये से जमीन की खरीद कर उसकी रजिस्ट्री कानून विभाग के नाम करा दी गई है। लोगों की सुविधा के लिए वे चाहते हैं कि जुडिशियल कांप्लेक्स की शानदार इमारत के साथ-साथ डेराबस्सी का प्रशासन भी एक छत के नीचे काम करें। इसके लिए तमाम प्रयास जारी है।
विज्ञापन
इससे पहले डेराबस्सी नगर परिषद के तमाम पार्षदों की एक बैठक प्रधान श्रीमती आशु उपनेजा की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में कई विकास के प्रस्ताव पास किए गए। हल्दीराम आउटलेट परिसर में करीब 500 गज जगह डेराबस्सी नगर परिषद की पाई गई है। आउटलेट मालिक ने यह जगह अपने नाम करने की अपील की हुई है। 9 नंबर विषय में आउटलेट मालिक की अपील को खारिज कर उस जमीन पर डेरा बस्सी नगर परिषद को अपना कब्जा लेने के लिए छह पार्षदों ने पुरजोर मांग की। कुलजीत रंधावा ने उन्हें भरोसा दिया कि निशान देही के बाद जमीन बारे पूरा कानूनी प्रोसीजर अपनाया जाएगा। लोकल बॉडीज के कानूनी माहिर की सलाह लेकर अगला कदम उठाया जाएगा। नगर परिषद अपनी पंचायती जमीन की हिफाजत के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
कैप्शन-पुराने कौंसिल दफ्तर को तोड़ने का काम शुरू करवाते हलका विधायक व अन्य
[20/01, 9:19 pm] Shummy 2: एस.डी.एम. लोग कार्यालय की तलाश में इधर-उधर धक्के खा रहे हैं।