फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Mukul and Areka got the title of best player

Mohali News: मुकुल और अरेका को मिला बेस्ट प्लेयर का खिताब

Sat, 05 Apr 2025 02:07 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Apr 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
Mukul and Areka got the title of best player
मोहाली। चंडीगढ़ ग्रुप ऑफ कॉलेज झंजेड़ी ने आठवीं वार्षिक खेल फिएस्टा-2025 आयोजित की गई। प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब अरेका और मुकुल को मिला। 100 मीटर लड़कों की दौड़ में सीईसी के जेम्स ने स्वर्ण पदक जीता तो लड़कियों की 100 मीटर प्रतियोगिता में सीएसबी की चिपो ने पहला स्थान हासिल किया। 200 मीटर में सीएसबी के आदित्य मिश्रा ने स्वर्ण जीता। लंबी कूद में सीईसी के मुकुल ने जीत दर्ज की। छात्रों ने भांगड़ा, ताइक्वांडो और लाइव म्यूजिक से अपनी कला का प्रदर्शन भी किया। प्रबंधन ने सभी खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। लड़कों की विजेता कबड्डी टीम को पचास हजार का पुरस्कार दिया गया। इसके साथ ही लड़कियों की विजेता हैंडबॉल टीम को पचास हजार का पुरस्कार और लड़कों की विजेता वालीबॉल टीम को चालीस हजार रुपये का पुरस्कार मिला। लड़कियों की विजेता वालीबॉल टीम को तीस हजार, पावर लिफ्टिंग की विजेता टीम को बीस हजार रुपये, एथलेटिक्स और लड़कियों की शतरंज टीम को दस-दस हजार रुपये का नकद पुरस्कार और मेडल से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

इसमें खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाई। इस आयोजन में अंतरराष्ट्रीय स्तर के कई खिलाड़ियों ने भाग लेकर युवाओं को प्रेरित किया। भारतीय पेशेवर पहलवान शंकी सिंह, ओलंपिक जैवलिन थ्रोअर शिवपाल सिंह और ओलंपिक बॉक्सर और अर्जुन पुरस्कार विजेता दिनेश कुमार जैसे दिग्गज खिलाड़ी भी मौजूद रहे। इन खेलों में लंबी कूद, शॉट पुट, डिस्कस थ्रो, हैमर थ्रो, आर्म रेसलिंग और लेमन रेस जैसी व्यक्तिगत और टीम प्रतियोगिताएं शामिल थीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed