फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Mubarakpur Ramgarh road is full of dust, people are finding it difficult to live

Mohali News: मुबारकपुर रामगढ़ रोड पर धूल ही धूल, लोगों का जीना मुश्किल

Mon, 16 Jun 2025 01:29 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Jun 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
Mubarakpur Ramgarh road is full of dust, people are finding it difficult to live
डेराबस्सी। मुबारकपुर-रामगढ़ रोड पर चल रहे निर्माण कार्य और टूटी सड़कों के कारण उड़ रही धूल ने वाहन चालकों और स्थानीय लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। धूल के कारण जहां वाहन चालकों को भारी परेशानी हो रही है, वहीं स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां भी पैदा हो रही हैं। इस समस्या को लेकर वे कई बार प्रशासन और संबंधित विभागों से शिकायत कर चुके हैं, लेकिन अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।
विज्ञापन

इस रोड से रोजाना गुजरने वाले वाहन चालकों का कहना है कि धूल के कारण सांस लेना मुश्किल हो गया है। खास तौर पर दोपहिया वाहन चालकों को ज्यादा परेशानी होती है और दुर्घटना होने का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन

क्षेत्रवासियों का कहना है कि घरों के अंदर भी धूल की परत जम जाती है, जिसके कारण सफाई करना मुश्किल हो गया है। कई लोगों को सांस संबंधी बीमारी, खांसी और आंखों में जलन की शिकायत हो रही है। बच्चे और बुजुर्ग इससे खास तौर पर प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

समस्या का समाधान नहीं तो संघर्ष करेंगे
सड़क पर पानी का छिड़काव जैसे बुनियादी कदम भी नहीं उठाए गए, जिससे धूल कुछ हद तक कम हो सकती थी। लेकिन अब पानी का छिड़काव भी बंद कर दिया गया है। लोगों ने मांग की है कि प्रशासन तुरंत इस मामले पर ध्यान दे और धूल की समस्या के समाधान के लिए उचित कदम उठाए, ताकि आम लोगों को राहत मिल सके। अगर जल्द ही कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया तो तो लोग संघर्ष करने को मजबूर होंगे।

समस्या का जल्द ही हल करवाया जाएगा समस्या का हाल होने तक यहां पर पानी छिड़काव किया जाएगा।- एसडीएम डेराबस्सी अमित गुप्ता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed