फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   msessage with paintings

पेंटिंग्स से दे रहे संदेश, आर्थिक आभाव भी नहीं आया जुनून के आड़े

Thu, 15 Aug 2019 01:39 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 15 Aug 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
msessage with paintings
मोहाली। ब्रश हाथ में लेते ही अविनाश के भाव रंगों के जरिए बयां होने लगते हैं। सामाजिक मुद्दों से लेकर लोगों को जागरूक करने तक हर विषय पर उनकी उकेरी पेंटिंग लोगों को झकझोर देती है। परिवार के कमजोर आर्थिक हालात भी अविनाश के हौसलों की उड़ान को रोक न सके। अविनाश ज्वलंत व सामाजिक मुद्दों पर तो अपनी पेंटिंग्स के जरिए संदेश देते ही हैं, साथ ही 2010 से अपने जैसे युवाओं को पेंटिंग के गुर सिखा रहे हैं।
विज्ञापन

पिता के असमय देहांत के बाद परिवार की पूरी जिम्मेदारी अविनाश पर आ गई। इस मुश्किल घड़ी में अविनाश ने हौसला नहीं छोड़ा और परिवार की देखभाल के साथ ही अपनी पढ़ाई भी जारी रखी। कैनवस, रंग और ब्रश के प्रति अपने लगाव को अविनाश ने जुनून में बदल लिया। पेंटिंग्स के साथ ही करियर बनाने की ठान 2010 में पीयू से एमए फाइन आर्ट किया। कला बांटने से बढ़ती है, इस पर अमल करते हुए अविनाश ने कला के प्रति रुचि रखने वाले अपने जैसे युवाओं को पेंटिंग्स के गुर सिखाने शुरू कर दिए।
विज्ञापन

चार साल पहले एनवायरमेंट सोसायटी के साथ मिलकर अविनाश ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देती पेंटिंग्स लोगों के बीच जाकर बनाई तो पेंटिंग्स के जरिए लोगों को जागरूक करने का यह तरीका खूब पसंद किया गया। इसके साथ ही वॉल पेंटिंग्स के जरिए भी अविनाश ने जागरूकता संदेश देने शुरू किए। जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, सेव गर्ल चाइल्ड, एंटी ड्रग का संदेश उन्होंने अपनी पेंटिंग्स और वॉल पेंटिंग्स के जरिए देना शुरू किया। इसमें उनके साथ जुड़े उनके ही कुछ स्टूडेंट्स ने ग्रुप बना कर काम करना शुरू किया। ये लोग शहर में ऐसी किसी जगह को चुनते हैं, जहां काफी गंदगी रहती हो। पहले उसकी सफाई की जाती है और फिर वहां लोगों को संदेश देती वॉल पेंटिंग बनाई जाती है। अविनाश बताते हैं कि वॉल पेंटिंग में रंगों पर काफी खर्च आ जाता है जो वे मिलकर या फिर समाजसेवी संस्थाओं की मदद से उठाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आजादी हर किसी का निजी हक
अविनाश कहते हैं कि आजादी हर किसी का निजी हक है। जो उम्र, ज्ञान और धर्म से ऊपर उठकर है। सभी को मेहनत करने और अपनी मंजिल हासिल करने की आजादी है। यही इसकी खासियत है लेकिन आजादी का सही आनंद संयमित रह कर ही लिया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed