{"_id":"61bf921392f8ed20eb38bd1e","slug":"mp-manish-tewari-inaugurated-solid-waste-management-plant-mohali-news-pkl4366140168","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहाली : सांसद तिवारी ने किया सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लाट का उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहाली : सांसद तिवारी ने किया सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लाट का उद्घाटन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहाली। श्री आनंदपुर से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने लोकसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को आगे बढ़ाते हुए रविवार को गांव बरसालपुर टप्परियां में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट और श्मशानघाट को जाते मार्ग के निर्माण कार्य का उद्घाटन करते हुए निर्माण कार्य की की शुरूआत की। इस मौके पर उनके साथ पूर्व मंत्री जगमोहन सिंह कंग भी मौजूद रहे।
इस मौके पर सांसद तिवारी ने कहा कि हलके का सर्वपक्षीय विकास उनका एकमात्र उद्देश्य है, जिसके तहत रविवार को क्षेत्र के लोगों की लंबे वक्त से चल रही मांग को पूरा करते हुए सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट और श्मशान घाट को जाते मार्ग के निर्माण कार्य की शुरुआत का उद्घाटन किया गया है। सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट से क्षेत्र में कूड़े के प्रबंधन में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के लिए फंड की किसी भी तरह से कमी नहीं आने दी जाएगी। उनका उद्देश्य गांव में भी शहरी स्तर पर सुविधाएं प्रदान करना है। इन दोनों विकास कार्यों को करीब 25 लाख रुपये की लागत से पूरा किया जाएगा।
इस अवसर पर यादविंदर सिंह कंग सीनियर वाइस चेयरमैन इंफोटेक, जसप्रीत सिंह सरपंच, मोहन सिंह पंच, तजेंद्र सिंह पंच, सरूप सिंह पंच, जगतार सिंह, हरजीत सिंह, मलकीत सिंह, बलविंदर सिंह, करमजीत मान सिंह, इंद्रजीत सिंह, निर्मल सिंह, जगदीश अतर भी मौजूद रहे।