{"_id":"6a42dd2099fd3a9d850b40c5","slug":"motorcyclist-injured-in-road-accident-dies-after-nine-days-investigation-launched-mohali-news-c-71-1-mli1017-144134-2026-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: सड़क हादसे में घायल बाइक सवार ने नौ दिन बाद तोड़ा दम, जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: सड़क हादसे में घायल बाइक सवार ने नौ दिन बाद तोड़ा दम, जांच शुरू
विज्ञापन
जीरकपुर। 20 जून की रात हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल एक मोटरसाइकिल सवार रूपेश कुमार ने सोमवार को पीजीआई चंडीगढ़ में दम तोड़ दिया। वह करीब नौ दिन से जिंदगी और मौत से जूझ रहा था। जीरकपुर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक रूपेश कुमार अंबोकर नगर, नरकसा (उत्तर प्रदेश) का निवासी था।
वह वर्तमान में मोहाली के फेज-11 में रहता था। रूपेश के भाई उमेश कुमार ने पुलिस को शिकायत दी है। उमेश ने बताया कि रूपेश दिन में निजी काम करता था। रात के समय वह अपने मोटरसाइकिल पर इंड्राइव सेवा के जरिये सवारी ढोने का काम करता था। 20 जून की रात रूपेश की पत्नी ने उमेश को फोन कर हादसे की जानकारी दी थी। अगले दिन उमेश अपने परिजनों के साथ पीजीआई चंडीगढ़ पहुंचा। रूपेश वहां गंभीर हालत में भर्ती था और उसके सिर पर गंभीर चोट लगी थी। वह बेहोश था।
हादसे का विवरण और उपचार
बाद में जानकारी जुटाने पर पता चला कि हादसा उस समय हुआ जब रूपेश जीरकपुर से मोहाली स्थित अपने घर लौट रहा था। पटियाला लाइट प्वाइंट से कुछ दूरी आगे एक अज्ञात वाहन ने उसके मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर से वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने मानवता का परिचय देते हुए उसे तुरंत जेपी अस्पताल, जीरकपुर पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे पहले जीएमसीएच सेक्टर-32, चंडीगढ़ और बाद में पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया।
विज्ञापन
पुलिस की कार्रवाई
रूपेश ने पीजीआई चंडीगढ़ में करीब नौ दिन तक इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक के भाई उमेश कुमार की शिकायत पर जीरकपुर थाना पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस अब दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। फरार चालक की तलाश भी शुरू कर दी गई है।