फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Misdeed with 14 year old girl in Zirakpur of Punjab

हैवानियत: मां ने प्रेमी के बेटे को सौंपी अपनी बेटी, होटल में कराया दुष्कर्म, फोन कर पीड़िता ने बताई आपबीती

Wed, 28 Jul 2021 01:48 AM IST
मोहाली ब्‍यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जीरकपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जीरकपुर (पंजाब) Published by: मोहाली ब्‍यूरो Updated Wed, 28 Jul 2021 01:48 AM IST
सार

पंजाब के जीरकपुर में एक 14 साल की नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। नाबालिग लड़की की मां ने ही उसे अपने प्रेमी के बेटे के हवाले किया। होटल में दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। 

विज्ञापन
Misdeed with 14 year old girl in Zirakpur of Punjab
सांकेतिक चित्र - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पंजाब के जीरकपुर में एक मां ने अपनी ही 14 साल की बेटी को प्रेमी के बेटे के हवाले कर दिया। आरोपी ने होटल में उसके साथ दुष्कर्म किया और मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने अब मां समेत तीन के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपी मां की गिरफ्तारी हो चुकी है जबकि प्रेमी विपन व उसके बेटे प्रशांत की तलाश जारी है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, पीड़िता की बुआ की बेटी ने मामले में शिकायत दर्ज कराई। उसने बताया कि 23 जुलाई को फोन पर उसकी बहन ने उसे जानकारी दी कि उसकी मां उसका शारीरिक शोषण करा रही है। जब वह इसका विरोध करती है तो उसे धमकी देकर चुप करा दिया जाता है। अब वह इससे तंग आ चुकी है।
विज्ञापन


पीड़िता के मुताबिक, 19 जुलाई की रात मां उसे अपने साथ एक होटल में ले गई। यहां मां अपने प्रेमी विपन के साथ एक कमरे में चली गई और उसे विपन के बेटे प्रशांत (22) के साथ दूसरे कमरे में भेज दिया। आरोपी प्रशांत ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। दूसरी ओर, पुलिस की पूछताछ में यह बात सामने आई कि पीड़िता की मां ने 10 साल पहले अपने पति को छोड़ दिया था और उसके बाद देहरादून निवासी एक व्यक्ति से शादी कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता पहले पति की बेटी है जबकि दूसरे पति से बेटा है। वह काफी समय से बेटी का शोषण करा रही थी। जांच अधिकारी एसआई नरिंदर कौर ने बताया कि आरोपी मां को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य दो आरोपी भी जल्द पकड़े जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed