{"_id":"60c128858ebc3e8a63158481","slug":"mother-and-son-were-trapped-for-half-an-hour-due-to-the-closure-of-the-lift-of-aastha-apartments-in-zirakpur-opened-the-door-with-the-rod-and-pulled-out-mohali-news-pkl41616372","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीरकपुर में आस्था अपार्टमेंट्स की लिफ्ट बंद होने से आधा घंटे फंसे रहे मां-बेटा, रॉड से दरवाजा खोलकर बाहर निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीरकपुर में आस्था अपार्टमेंट्स की लिफ्ट बंद होने से आधा घंटे फंसे रहे मां-बेटा, रॉड से दरवाजा खोलकर बाहर निकाला
विज्ञापन
जीरकपुर। स्थानीय आस्था अपार्टमेंट्स सोसायटी में एक लिफ्ट अचानक खराब होने के कारण बीच में ही रुक गई। इसके अंदर मां-बेटा करीब आधा घंटे तक फंसे रहे। जब लोगों को इसका पता चला तो उन्होंने एक लोहे की रॉड से दरवाजा खोलकर उन्हें बाहर निकाला।
गनीमत रही कि लिफ्ट खुलने के बाद दोनों सुरक्षित थे, लेकिन आधा घंटे अंदर गर्मी और घुटन की वजह से दोनों की हालत नाजुक हो गई थी।
जानकारी के मुताबिक आस्था अपार्टमेंट्स के ब्लाक-बी निवासी सीमा वर्मा ने बताया कि वह पहली मंजिल पर रहती हैं और किसी काम से बेटे के साथ छठीं मंजिल पर गई थीं। जब वह बेटे के साथ वापस लिफ्ट में नीचे आ रही थी तो अचानक लिफ्ट खराब होकर पहली मंजिल के पास रुक गई। वह करीब आधे घंटे तक बेटे के साथ अंदर ही बंद रही। इसका पता चलते ही वहां लोग जमा हो गए और लिफ्ट खोलने की कोशिशें की। एक लोहे की रॉड से लिफ्ट के दरवाजे को खोलकर किसी तरह दोनों को बाहर निकाला। इसके बाद सबने राहत की सांस ली। सोसायटी के प्रधान लवली दत्ता ने बताया कि लिफ्ट की देखरेख करने वाली कंपनी की लापरवाही से घटना घटी है।