फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   More than two lakh students wait for city bus to come and go

दो लाख से ज्यादा विद्यार्थियों को आने-जाने के लिए सिटी बस का इंतजार

Thu, 18 Mar 2021 02:07 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Thu, 18 Mar 2021 02:07 AM IST
विज्ञापन
More than two lakh students wait for city bus to come and go
मोहाली। वीआईपी सिटी में देश के कई सरकारी और निजी नामी शिक्षण एवं अनुसंधान संस्थानों के साथ-साथ स्कूल कॉलेज भी हैं। इनमें दो लाख से ज्यादा विद्यार्थी शिक्षण के लिए आते-जाते हैं और हजारों की संख्या में शिक्षक और मुलाजिम भी हैं। जिन्हें लंबे समय से सार्वजनिक परिवहन के लिए सिटी बस का इंतजार है।
विज्ञापन

पिछले एक दशक के दौरान तीन गुना विस्तार ले चुका मोहाली, ट्राइसिटी का अहम अंग है। वीआईपी सिटी के लोगों का रोजमर्रा का जीवन पूरे ट्राइसिटी से जुड़ा है। चंडीगढ़ पहुंचने के बाद तो सिटी बस सर्विस का लाभ लोगों को मिलता है, लेकिन मोहाली से चंडीगढ़ तक जाना ही दूभर हो जाता है। सार्वजनिक परिवहन के नाम पर ऑटो इस्तेमाल करने वाले विद्यार्थी और शिक्षक काफी परेशान हैं। इनका कहना है कि अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए कई बार ऑटो बदलने पड़ते हैं। ऑटो लंबे रूट के लिए नहीं हैं और सिटी बस सर्विस तो है ही नहीं। परिजनों को मजबूरन अपने बच्चों को वाहन खरीद कर देने पड़ रहे हैं। जिससे वो स्कूल, कॉलेज या ट्यूशन समय पर जा सकें। इससे शहर की सड़कों पर वाहनों का अनचाहा बोझ भी बढ़ रहा है और प्रदूषण भी। मोहाली के दो लाख से ज्यादा विद्यार्थी, शिक्षक सुविधाजनक और सुरक्षित सफर के लिए सिटी बस सेवा चाहते हैं। इन लोगों का कहना है कि सिटी बस सेवा शुरू होने से उनका समय और पैसे बचेंगे।
विज्ञापन

शहर की आबादी बढ़ी, बस सेवा बहुत जरूरी
कोट्स
सिटी बस सेवा शहर की पहली जरूरत है। हैरानी है कि इस पर कोई ध्यान क्यों नहीं दे रहा। स्कूल जाने के लिए मुझे डेढ़ घंटा पहले घर से ा है। जबकि सफर महज 20 से 25 मिनट का है। रोजाना ऑटो से सफर अनिश्चित और महंगा है। घर लौटने का भी समय निर्धारित नहीं है। सिटी बस हो तो टाइमटेबल के हिसाब से चलेगी। इससे हम अपने समय का प्रबंधन कर सकते हैं। मेरा बेटा भी पढ़ता है। सार्वजनिक परिवहन न होने के कारण हमें मजबूरन उसे स्कूटर लेकर देना पड़ा। - मनप्रीत कौर बख्शी, शिक्षक मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन

सार्वजनिक परिवहन के नाम पर शहर में ऑटो हैं, लेकिन इनका कोई भरोसा नहीं है। ऑटो बार बार बदलने पड़ते हैं। लंबे रूट के लिए ऑटो पर निर्भर रहना बहुत असुविधाजनक रहता है। सिटी बस हो तो निर्धारित समय पर बसें चलेंगी। स्कूल व ट्यूशन आने जाने में समय की बचत तो होगी ही, किराया भी किफायती होगा। स्कूल आने-जाने के लिए तो स्कूल बस भी उपलब्ध हो जाती है, लेकिन ट्यूशन जाने के लिए निजी वाहन पर भी निर्भर रहना पड़ता है। सिटी बस ऑटो के मुकाबले कहीं ज्यादा सुविधाजनक होगी। - धीरज कुमार, विद्यार्थी, कक्षा 12 मोहाली
सार्वजनिक परिवहन प्रदूषण नियंत्रित करने का सबसे बड़ा और कारगर उपाय है। मोहाली के विकास में सिटी बस सेवा न होने से सबसे बड़ी कमी है। सुविधाजनक सार्वजनिक परिवहन न होने से सड़कों पर वाहनों का बोझ बढ़ा है। मोहाली को तत्काल सिटी बस सर्विस की जरूरत है। न जाने क्यों सरकार इसे गंभीरता से नहीं ले रही। सिटी बस का सफर जहां किफायती है वहीं ऑटो के मुकाबले सुविधाजनक और सुरक्षित भी है। सार्वजनिक परिवहन का इस्तेेमाल करने से अन्य फायदों के साथ हमें सामाजिक व्यवहार सीखने का मौका भी मिलता है। - डॉ. सुरिंदर जिंदल, प्रिंसिपल, मोहाली

सिटी बस सर्विस किसी भी शहर की लाइफलाइन की तरह होती है। कहा जा सकता है कि मोहाली बिना लाइफलाइन वाला शहर है। विद्यार्थियों ही नहीं बल्कि पूरे शहर को इसकी जरूरत है। विद्यार्थियों के लिए तो सिटी बस काफी सुविधाजनक और किफायती साबित होगी। ऑटो का सफर अनिश्चित है। समय और किराया दोनों ज्यादा लगते हैं। मोहाली का फैलाव अलग-अलग हिस्सों में काफी लंबा है। ऐसे में ट्राइसिटी से जुड़े रहने के लिए सिटी बस सेवा समय की मांग है। - मानवेश, इंजीनियरिंग छात्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed