{"_id":"695ad14f31bce364b40f8d27","slug":"money-laundering-case-jarnail-bajwa-files-regular-bail-application-ed-issued-notice-mohali-news-c-71-1-spkl1025-137585-2026-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनी लॉन्ड्रिंग मामला : जरनैल बाजवा ने नियमित जमानत के लिए दायर की याचिका, ईडी को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनी लॉन्ड्रिंग मामला : जरनैल बाजवा ने नियमित जमानत के लिए दायर की याचिका, ईडी को नोटिस
विज्ञापन
मोहाली। 662.49 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में नामजद बाजवा डेवलपर्स लिमिटेड के एमडी जरनैल सिंह बाजवा ने अदालत में नियमित जमानत के लिए याचिका दायर की है। यह अर्जी अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत में उनके वकील के माध्यम से दाखिल की गई। अदालत ने इस याचिका पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को जवाब दाखिल करने के लिए 6 जनवरी की तारीख तय करते हुए नोटिस जारी किया है।
जानकारी के अनुसार प्रवर्तन निदेशालय ने जरनैल सिंह बाजवा के खिलाफ करीब 11 हजार पन्नों की चार्जशीट दाखिल की है, जिसमें कई अहम गवाहों के बयान शामिल हैं। इस चार्जशीट पर अदालत में अगली सुनवाई 7 जनवरी 2026 को होनी है। वर्तमान में जरनैल सिंह बाजवा स्थानीय पुलिस द्वारा दर्ज किए गए मामलों के चलते रूपनगर जेल में बंद हैं। ईडी ने मामले की जांच के दौरान जरनैल सिंह बाजवा के प्रोडक्शन वारंट हासिल कर जेल परिसर में ही उनसे पूछताछ की थी और उनके बयान दर्ज किए थे। इसके बाद ईडी की ओर से अदालत में याचिका दायर कर जरनैल बाजवा को मोहाली स्थित ईडी की अदालत में पेश कराने के निर्देश जेल प्रशासन को दिलवाए गए थे।
इसी प्रक्रिया के तहत मोहाली की अदालत से जरनैल सिंह बाजवा की गिरफ्तारी दिखाई गई थी। ईडी को जरनैल सिंह बाजवा से पूछताछ के लिए अदालत से दो दिन का रिमांड भी मिला था। जांच एजेंसी का आरोप है कि इस मामले में बड़े पैमाने पर वित्तीय अनियमितताएं की गईं और अवैध तरीके से धन का लेनदेन किया गया। अदालत में जमानत याचिका पर अब ईडी की ओर से जवाब दाखिल किया जाना है, जिसके बाद अदालत आगे की कार्रवाई तय करेगी। इस हाई-प्रोफाइल मनी लॉन्ड्रिंग मामले को लेकर राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में भी काफी चर्चा बनी हुई है।