फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Mohali's sewerage system is in a bad state, Residents Association submitted a demand letter to DC

Mohali News: मोहाली की सीवरेज व्यवस्था बदहाल, रेजिडेंट्स एसोसिएशन ने डीसी को सौंपा मांग पत्र

Wed, 18 Jun 2025 01:10 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Jun 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
Mohali's sewerage system is in a bad state, Residents Association submitted a demand letter to DC
मोहाली। बरसात के मौसम से पहले मोहाली की सीवरेज व्यवस्था को लेकर कॉन्फ्रेडरेशन ऑफ ग्रेटर मोहाली रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन ने जिला प्रशासन को चेताया है। कॉन्फ्रेडरेशन ने डीसी को एक ज्ञापन सौंपते हुए बरसात से पहले व्यापक सफाई अभियान चलाने की मांग की है।
विज्ञापन


एसोसिएशन ने बताया कि हाल ही में हुई बारिश के दौरान मोहाली के एमसी एरिया के कई इलाकों में सीवरेज जाम हो गया था, जिससे सड़कें और गलियां जलमग्न हो गईं। उनका कहना है कि सीवरेज ब्लॉक होने की मुख्य वजह प्लास्टिक लिफाफे, बोतलें और कूड़ा है, जो सफाई के बावजूद सीवरेज में फंसा रह जाता है।
विज्ञापन


ज्ञापन में कहा है कि सीवरेज होल्स की सफाई अधूरी है और मलबा हटाने के बाद उसे उठाया नहीं जा रहा, जिससे सीवरेज फिर से बंद हो जाता है। इसके अलावा, कई सीवरेज होल खुले पड़े हैं, जिन पर ढक्कन तक नहीं लगे हैं। इससे हादसे होने का खतरा बना हुआ है। कॉन्फ्रेडरेशन का कहना है कि यदि प्रशासन समय रहते इन मुद्दों पर कार्रवाई नहीं करता, तो बरसात के दौरान शहरवासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने प्रशासन से अपील की कि हालात को देखते हुए तुरंत कार्यवाही की जाए ताकि जलभराव, बीमारियों और सड़क हादसों जैसी समस्याओं से बचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन



ज्ञापन में उठाई गई मुख्य मांगें:

बरसात से पहले सभी सीवरेज लाइनों की पूरी तरह सफाई करवाई जाए।
जिन सीवरेज होल्स पर ढक्कन नहीं हैं, वहां तुरंत कवर लगाए जाएं।
प्लास्टिक प्रतिबंध को लागू कराने के लिए सख्त आदेश दिए जाएं।
सफाई के बाद छोड़ा गया मलबा समय पर हटाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed