{"_id":"603c06dc8ebc3ec4965b254c","slug":"mohali-will-resound-with-the-shouts-of-bholenath-mohali-news-pkl40557615","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोलेनाथ के जयकारों से गूंजेगा मोहाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोलेनाथ के जयकारों से गूंजेगा मोहाली
विज्ञापन
मोहाली। महाशिवरात्रि का त्योहार प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के मोहाली-रोपड़ क्षेत्र के सभी राजयोग केंद्रों में मनाया जाएगा। इस दौरान प्रभात फेरियां, आध्यात्मिक प्रवचन, दिव्य गीत, ध्वजारोहण, शिव दर्शन प्रदर्शनियां, सार्वजनिक कार्यक्रम व झांकियां निकाली जाएंगी।
मोहाली में 11 मार्च सुबह 10 बजे ब्रह्माकुमारीज सुख शांति भवन फेज 7 में इस क्षेत्र का मुख्य सार्वजनिक समारोह होगा। इस दौरान शिव ध्वज लहराया जाएगा। इसमें ब्रह्माकुमारियां व ब्रह्माकुमार नूरपुर बेदी, रोपड़, खरड़, कुराली, मोहाली, मोरिंडा, चंडीगढ़ इत्यादि अनेक स्थानों से भाग लेंगे। इसकी अध्यक्षता क्षेत्र के राजयोग केंद्रों की प्रभारी ब्रह्माकुमारी प्रेमलता करेंगी।
इससे पूर्व 10 मार्च को दोपहर 2 से 3 बजे सुख शांति भवन फेज 7 में युवाओं की कार्यशाला व 3 से 6 बजे तक भव्य शांति मार्च का फेज 7, 3-बी 2, फेज 5, फेज 4, फेज 3-बी 1 व सेक्टर 52 आदि में आयोजन होगा। इसके अतिरिक्त 11 मार्च को ही सुबह 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक सुख शांति भवन फेज 7 में झांकियां जनता के लिए खुली रहेंगी।
विज्ञापन
इन एरिया में भी समागम
5 मार्च को शिव संदेश यात्रा का आयोजन दोपहर बाद 3 से 5 बजे तक फेज 10 व 11 में होगा। शिव अवतरण कार्यक्रम 5 से 7 बजे जेसीटी पार्क फेज 11 व 6 मार्च को मानव मंगल स्मार्ट स्कूल के पास पार्क में सांय 5 से 7 बजे होगा। इनमें स्थानीय पार्षद विशेष अतिथि के रूप में भाग लेंगे। 7 मार्च सुबह 10 बजे खरड़ के ओल्ड सन्नी एनक्लेव में ब्रह्माकुमारीज राजयोग केंद्र मकान नं: 1348 में एक अन्य समारोह प्रभात फेरी, ध्वजारोहण व सार्वजनिक कार्यक्रम होगा। इसमें स्थानीय पार्षद बहन ज्योति गुजराल विशेष अतिथि होंगी। 7 मार्च को ही सांय 4 से 6 बजेे तक ब्रह्माकुमारीज शांतिकुंज, मॉडल टाउन कुराली में सार्वजनिक समारोह होगा।