फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Mohali surrounded by smog, AQI crosses 400

Mohali News: स्मॉग से घिरा मोहाली, एक्यूआई 400 पार

Wed, 13 Nov 2024 02:48 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Nov 2024 02:48 AM IST
विज्ञापन
Mohali surrounded by smog, AQI crosses 400
मोहाली। डेराबस्सी, जीरकपुर, खरड़, मोहाली में स्मॉग से लोग परेशान हैं। धुआं उगलती इंडस्ट्री, जिले में लगातार चल रहा कंस्ट्रक्शन और उड़ती धूल के साथ कूड़े के जलाने से एकबार फिर हालात खराब हो रहे हैं। सोमवार को एक मोबाइल एप के माध्यम से मोहाली का एक्यूआई 400 के पार पाया गया।
विज्ञापन

जिले में छाए स्मॉग ने अब न सिर्फ वाहन चालकों को मुसीबत में डाला है साथ ही जगह जगह जलते कूड़े के धुएं ने भी हालात खराब कर दिए हैं। जीरकपुर में पूरा दिन स्मॉग छाई रही। इस कारण वातावरण में धुध छाई रही। मोहाली के सेक्टर-90 में कई कंस्ट्रक्शन साइटें चल रही हैं। खरड़ से मुल्लांपुर को जाने वाली सड़कों पर भी कंस्ट्रक्शन जारी है। एयर क्वालिटी इंडेक्स मीटर से ली गई रीडिंग के अनुसार जीरकपुर में वायु प्रदूषण सामान्य वायु प्रदूषण से चार गुना अधिक हो चुका है। डेराबस्सी में भी हालात खराब हो रहे हैं। हालांकि जिला प्रशासन पराली को लेकर लगातार किसानों को जागरूक कर रहा है। इस वजह से प्रशासन का दावा है कि पराली के जलने की घटनाएं अधिक नहीं हुई हैं। लेकिन जिले में कई स्थानों पर कूड़ा जलाया जा रहा है।
विज्ञापन



कई बीमारियों की है संभावना
विशेषज्ञों के मुताबिक, इस प्रदूषण से आंखों में लालिमा और जलन जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसी तरह यह प्रदूषण त्वचा पर भी बहुत बुरा प्रभाव डालता है। इस कारण हवा में प्रदूषक तत्व जो घातक रसायन है, की मात्रा बढ़ जाती है, जो त्वचा के लिए हानिकारक होता है। इससे सांस या अस्थमा की बीमारी, फेफड़ों से संबंधित रोग, तपेदिक, फेफड़ों का कैंसर और ब्रोंकाइटिस के अलावा कैंसर की संभावना भी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed