फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Mohali suffers from frequent power outages amid intense heat

Mohali News: भीषण गर्मी में बार-बार बिजली गुल, मोहाली में लोग बेहाल

Sun, 24 May 2026 02:14 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
Mohali suffers from frequent power outages amid intense heat
मोहाली। भीषण गर्मी और उमस के बीच शहर में बार-बार बिजली गुल होने से लोगों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। कई इलाकों में दिन और रात के समय अचानक बिजली कटने से आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। तेज गर्मी के चलते घरों में रहना मुश्किल हो गया है, जबकि छोटे बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को सबसे अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासियों के अनुसार बिजली आपूर्ति का कोई निश्चित समय नहीं है। दिन में कई बार सप्लाई बाधित होने से घरेलू कामकाज प्रभावित हो रहे हैं, वहीं रात के समय बिजली गुल होने से लोगों की नींद खराब हो रही है।
विज्ञापन

कई क्षेत्रों में घंटों तक बिजली बहाल नहीं होने से उमस और गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। बार-बार बिजली जाने से इनवर्टर भी जवाब देने लगे हैं। इसके अलावा बिजली कटौती के कारण पानी की सप्लाई भी प्रभावित हो रही है, जिससे लोगों को अतिरिक्त परेशानी झेलनी पड़ रही है। दुकानदारों और छोटे कारोबारियों का कामकाज भी प्रभावित हो रहा है। लोगों का आरोप है कि शिकायतें करने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं निकल रहा। लोगों ने बिजली विभाग से नियमित और सुचारु सप्लाई सुनिश्चित करने की मांग की है।
विज्ञापन


इस समय बिजली की समस्या काफी गंभीर हो गई है। लगातार बिजली जाने और लो-वोल्टेज की समस्या के कारण लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। - पूजा, सेक्टर-71
विज्ञापन
विज्ञापन


इन दिनों बिजली की समस्या पहले से ज्यादा बढ़ गई है। अचानक बिजली चले जाने से खासकर रात के समय हालात और खराब हो जाते हैं। - बिलकिस, सेक्टर-71
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed