फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Mohali residents upset with the boundary, social worker raises voice

Mohali News: हदबंदी से नाराज मोहालीवासी, समाजसेविका ने उठाई आवाज़

Mon, 03 Nov 2025 01:00 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Nov 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Mohali residents upset with the boundary, social worker raises voice
मोहाली। नगर निगम की नई हदबंदी को लेकर स्थानीय लोगों के बीच असंतोष बढ़ता जा रहा है। समाजसेविका आभा बंसल ने इस मुद्दे को गंभीरता से उठाते हुए पंजाब सरकार के स्थानिक सरकार विभाग को पत्र लिखकर हदबंदी में पुनर्विचार करने की मांग की है। आभा बंसल ने कहा कि निगम की सीमा में जिन क्षेत्रों को शामिल किया जा रहा है, उसका वे स्वागत करती हैं, लेकिन उन इलाकों को नजरअंदाज किया जा रहा है जिन्हें पहले प्रस्ताव में शामिल करने की बात कही गई थी। इनमें बलौंगी, बड़माजरा, ग्रीन एनक्लेव और टीडीआई सिटी जैसे इलाके प्रमुख हैं। इन क्षेत्रों के लोग निगम क्षेत्र में शामिल न किए जाने के निर्णय से बेहद निराश हैं। ये सभी इलाके मोहाली शहर से सीधे जुड़े हुए हैं। जब आसपास के क्षेत्रों में विकास कार्य निगम के तहत होंगे और हम बाहर रह जाएंगे, तो इसका सीधा असर यहां के बुनियादी ढांचे और सुविधाओं पर पड़ेगा। उन्होंने अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से अपील की कि वे किसी पार्टी या निजी हित से ऊपर उठकर जनता के हित में निर्णय लें और मोहाली को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित शहर बनाने के लिए मिलकर काम करें। स्थानीय निवासियों का भी कहना है कि यदि इन इलाकों को निगम से बाहर रखा गया तो सड़कों, सीवरेज और सफाई जैसी बुनियादी सेवाओं पर सीधा असर पड़ेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed