{"_id":"5766f61f4f1c1bd37411bca8","slug":"mohali-politics-bjp-claim-s-in-charge-in-mohali","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहाली की राजनीति गरमाई, भाजपा ने रखा हलका इंचार्ज के लिए दावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहाली की राजनीति गरमाई, भाजपा ने रखा हलका इंचार्ज के लिए दावा
ब्यूरो, अमर उजाला/मोहाली
Updated Mon, 20 Jun 2016 01:14 AM IST
विज्ञापन
bjp logo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेढ़ साल में दो बार हलका इंचार्ज को बदले जाने से अकाली दल-भाजपा की लोकल राजनीति गरमाई हुई है। पार्टी के नेताओं का कहना है कि बार-बार हलका इंचार्ज बदले जाने से कार्यकर्ता मायूस हैं। इसका बड़ा असर वर्करों के काम पर दिखता है। वहीं इन हालात का फायदा उठाते हुए भाजपा अपना दाव खेलती नजर आ रही है।
पार्टी नेताओं ने रविवार को आपात बैठक बुलाकर भाजपा के खाते से हलका इंचार्ज बनाने का दावा किया है। हालांकि इस बैठक में अकाली दल का कोई प्रतिनिधि शामिल नहीं हुआ था, क्योंकि यह बैठक भाजपा के स्थानीय नेताओं ने बुलाई थी। इस बैठक में भाजपा के नगर पार्षद भी मौजूद थे।
वार्ड-8 शाही माजरा में हुई बैठक की अध्यक्षता पूर्व अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह गोल्डी ने की। बैठक का एजेंडा बार-बार हलका इंचार्ज का बदले जाने पर टिका रहा। बैठक में मौजूद भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं का कहना था कि इस तरह बार-बार हलका इंचार्ज बदले जाने से वर्करों के काम नहीं होते। वहीं लोगों के काम और उनकी समस्याओं को दूर कराने में भी परेशानी होती है। बैठक में निर्णय लिया गया है कि भाजपा हर वार्ड में एक बैठक करेगी, इसमें भाजपा के कार्यकर्ता और वार्ड के लोकल नागरिक शामिल होंगे।
विज्ञापन
बैठक में मंडल अध्यक्ष सोहन सिंह, वार्ड नंबर आठ के भाजपा पार्षद अशोक झा, वार्ड नौ के पार्षद अरुण शर्मा, फेज-7 के भाजपा पार्षद सैबी आनंद, मंडल के महासचिव समीर महाजन, भाजपा महिला विंग की प्रधान राजिंद्र कौर, गुरवीर कौर, कमलेश मिश्रा, प्रमोद गुप्ता, पंजाब कर्मचारी प्रकोष्ठ के प्रधान उमाशंकर तिवारी मौजूद थे। बैठक में पहुंचने और सुझाव रखने के लिए सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं का भाजपा पार्षद अशोक झा ने आभार जताया।