Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Plot for targeted killing in Mohali uncovered Illegal weapons ammunition SSOC thwarts plan

मोहाली में टारगेट किलिंग की साजिश बेनकाब: अवैध हथियार और गोला-बारूद जुटा लिया था, एसएसओसी ने किया नाकाम

Mon, 23 Nov 2026 10:28 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली Published by: Nivedita Updated Mon, 23 Nov 2026 10:28 AM IST
सार

मोहाली स्पेशल ऑपरेशन सेल ने तीन युवकों और उनके कुछ साथियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी टारगेट किलिंग की फिराक में थे। उन्हें इसके लिए फंडिंग भी मिली थी। 

विज्ञापन
Plot for targeted killing in Mohali uncovered Illegal weapons ammunition SSOC thwarts plan
लुधियाना पुलिस - फोटो : संवाद

विस्तार

स्पेशल ऑपरेशन सेल (एसएसओसी) ने मोहाली में टारगेट किलिंग की एक बड़ी साजिश का खुलासा किया है। खुफिया सूचना के आधार पर तीन युवकों और उनके अज्ञात साथियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन


ये आरोपी अवैध हथियार और गोला-बारूद जुटाकर वारदात को अंजाम देने की तैयारी में थे। आरोपियों को इस काम के लिए कथित तौर पर फंडिंग भी मिली थी। पुलिस से बचने के लिए वे खरड़ स्थित नूर विला के फ्लैट नंबर-2ए में छिपे हुए थे। एसएसओसी ने असलहा एक्ट और बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


17 नवंबर को एसएसओसी की टीम खरड़-रोपड़ रोड पर खुफिया ड्यूटी पर तैनात थी। शाम करीब सवा सात बजे एक मुखबिर ने सब इंस्पेक्टर मनप्रीत सिंह को अहम जानकारी दी। मुखबिर ने बताया कि युवक मोहाली में टारगेट किलिंग करने की फिराक में हैं। उन्हें इस साजिश के लिए आर्थिक मदद भी मिल चुकी है। जांच अधिकारी जगदीप सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पुख्ता पाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों की पहचान और ठिकाना
खुफिया सूचना में जसकरन सिंह, दिश्व सिंह और वंश बसी के नाम सामने आए हैं। जसकरन सिंह रूपनगर जिले के गांव भटोली का निवासी है। दिश्व सिंह अमृतसर की संधू कॉलोनी से है, जबकि वंश बसी हिमाचल प्रदेश के ऊना से है। पुलिस के अनुसार, ये तीनों अपने अज्ञात साथियों के साथ इस गतिविधि में शामिल थे। अलग-अलग जिलों और राज्यों से जुड़े इन युवकों का एक ही ठिकाने पर छिपकर रहना जांच का अहम पहलू है।


फंडिंग और हथियार नेटवर्क की जांच
एसएसओसी ने बीएनएस की धारा 61(2) और असलहा एक्ट 1959 की धारा 25(1)(बी) के तहत मामला दर्ज किया है। जांच में अब यह पता लगाया जाएगा कि आरोपियों ने अवैध हथियार और गोला-बारूद कहां से हासिल किए। उन्हें फंडिंग किसने उपलब्ध करवाई और मोहाली में उनका संभावित निशाना कौन था। उनके साथ जुड़े अन्य अज्ञात लोगों की भूमिका भी जांच के दायरे में है। एसएसओसी इस मामले की गहन तफ्तीश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed