{"_id":"5ea1f5378ebc3e909d5b7060","slug":"mohali-police-became-padman-transported-sanitary-pads-to-many-areas-mohali-news-pkl3732239149","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहाली पुलिस बन गई पैडमैन, कई एरिया में जाकर पहुंचाए सैनेटरी पैड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहाली पुलिस बन गई पैडमैन, कई एरिया में जाकर पहुंचाए सैनेटरी पैड
विज्ञापन
मोहाली। कोरोना महामारी से बचाव को लेकर सरकार की ओर से लगाए गए लॉकडाउन में पुलिस की भूमिका बिल्कुल बदल गई है। कल तक जो पुलिस सिर्फ लोगों के साथ सख्ती से पेश आती थी, अब इस मुश्किल की घड़ी में वह लोगों की मददगार बनकर उभरी है। कई जगह पुलिस लोगों को राशन और तैयार खाना तक मुहैया करवा रही है। इतना ही नहीं बेजुबान जानवरों और पशुओं के लिए चारे और पानी तक का इंतजाम कर रही है।
वहीं, वीरवार को पुलिस एक नई भूमिका पैडमैन के रूप में नजर आई है। इसके पीछे सोच यही है कि महिलाओं की सेहत से किसी भी तरह का खिलवाड़ न हो। इस दौरान सैनिटरी नैपकिन ब्रांड कंपनी परी के सहयोग से पुलिस ने विभिन्न एरिया में जाकर महिलाओं को सैनिटरी पैड मुहैया करवाए हैं। पुलिस ने यह सुनिश्चित किया है कि कोविड-19 के बीच सैनिटरी नैपकिन भी हर महिला और हर लड़की तक पहुंचें। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि महिलाओं के लिए साफ-सफाई पर ध्यान देना बेहद जरूरी है। क्योंकि ऐसा न होने से इन्फेक्शन होने की संभावना और बढ़ जाती है। इसके तहत उन्होंने अभियान शीफस्र्ट का लॉन्च किया है।
एडीजीपी पंजाब पुलिस गुरप्रीत कौर दियोल ने किया कंपनी का धन्यवाद
एडीजीपी पंजाब पुलिस गुरप्रीत कौर दियोल ने कहा है कि लॉकडाउन के दौरान पंजाब के विभिन्न जिलों में जरूरतमंद महिलाओं को निशुल्क पैड वितरित किए गए हैं। उन्होंने इस मुश्किल के समय में पंजाब की महिलाओं की जरूरत पूरी की है। वहीं, यह पक्रियाएं आगे भी जारी रहेंगी। बता दें कि मोहाली जिले में एक संस्थाप अंग्रेज चैरिटेबल के नाम से है जो कि इन दिनों इसी काम में सक्रिय है। संस्था अब तक 56 हजार महिलाओं और युवतियों को सैनिटरी नैपकिन मुहैया करवा चुकी है।