फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Mohali lagged behind in corona vaccination

कोरोना टीकाकरण में पिछड़ा मोहाली

Tue, 19 Jan 2021 02:23 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Tue, 19 Jan 2021 02:23 AM IST
विज्ञापन
Mohali lagged behind in corona vaccination
मोहाली। भले ही कोरोना के खात्मे के लिए वैक्सीन शहर पहुंच गई है, लेकिन टीकाकरण का जो उत्साह चंडीगढ़ और पंचकूला में देखा गया, वह मोहाली में नहीं दिख रहा है। टीकाकरण के मामले में मोहाली ट्राइसिटी से पिछड़ गया है। सोमवार को टीकाकरण के दूसरे दिन सिविल अस्पताल में केवल 19 हेल्थ वर्करों ने टीका लगवाया। बता दें कि कम टीकाकरण के बारे में अधिकारी कुछ भी बोलने से बच रहे हैं।
विज्ञापन

जानकारी के मुुताबिक शनिवार को जिले में तीन जगह पर टीकाकरण शुरू करने की तैयारी थी, लेकिन खरड़ में यह शुरू नहीं हो पाया था। मोहाली और बनूड में कुल 36 लोगों का टीकाकरण हुआ था। पहले दिन मोहाली सिविल अस्पताल में टीकाकरण करवाने वालों में वरिष्ठ डॉक्टर शामिल थे। सोमवार को 19 हेल्थ वर्करों को टीका लगाया गया है। सिविल सर्जन डॉ. आदर्श पाल कौर ने कहा कि जिन हेल्थ वर्करों ने टीकाकरण नहीं करवाया है, उन्हें एक और मौका दिया जाएगा। अगर वे मंगलवार के दिन भी नहीं आते हैं तो उनका नाम लिस्ट से हटा दिया जाएगा। इसके बाद उन्हें टीकाकरण के लिए दोबारा रजिस्ट्रेशन करवाना पड़ेगा। -संवाद
विज्ञापन

ऐसे होगा टीकाकरण
सिविल सर्जन आदर्शपाल कौर ने बताया कि जिले में 11284 सरकारी और निजी हेल्थ वर्कर काम करते हैं। इनमें डॉक्टर से लेकर सफाई कर्मचारी तक शामिल हैं। केंद्र सरकार के ओर से जारी दिशा-निर्देशों के मुताबिक हमें एक दिन में दो से तीन जगह ही वैक्सीन केंद्र बनाना है। मोहाली जिले को 13 हजार कोरोना वैक्सीनेशन इंजेक्शन दिए गए हैं। हमारी टीम एक महीने का समय लेकर चल रही है। इस समय अवधि के दौरान सभी हेल्थ वर्करों को वैक्सीनेशन लग जाएगी, इनमें निजी अस्पताल भी शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज फोर्टिस अस्पताल में लगाया जाएगा टीका
सिविल सर्जन ने बताया कि मंगलवार सुबह मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में कोरोना वैक्सीन लगाई जाएगी। उन्होंने बताया कि एक दिन 300 लोगों कर ही वैक्सीनेशन किया जा सकता है। हमारी टीम इसके लिए पूरी तरह से तैयार है। सिविल अस्पताल के जिन डॉक्टरों को कोरोना वैक्सीन लगी है वह भी टीकाकरण के लिए दूसरों को जागरूक कर रहे हैं।

इस तरह बनाया प्लान
मोहाली में किए जा रहे वैक्सीनेशन का समय हफ्ते में चार दिन ही रखा गया है। बुधवार और शनिवार को साप्ताहिक इंजेक्शन लगते हैं। इन दो दिन को छोड़कर बाकी सभी दिन टीकाकरण किया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्रों के लिए नजदीकी केंद्र बनाकर टीकाकरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed