{"_id":"693b24662b817884c80d802a","slug":"mohali-girl-gang-raped-raids-conducted-in-punjab-haryana-and-himachal-to-nab-the-accused-mohali-news-c-71-1-spkl1025-136737-2025-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहाली में युवती से सामूहिक दुष्कर्म : आरोपियों की धरपकड़ के लिए पंजाब, हरियाणा व हिमाचल में मारे छापे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहाली में युवती से सामूहिक दुष्कर्म : आरोपियों की धरपकड़ के लिए पंजाब, हरियाणा व हिमाचल में मारे छापे
विज्ञापन
मोहाली। सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी अभी भी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं। हालांकि पुलिस दावा कर रही है कि आरोपियों की धरपकड़ के लिए पंजाब, हरियाणा और हिमाचल में पुलिस टीमों ने छापा मारा है, लेकिन अभी तक कोई सफलता नहीं मिली है। इस मामले में सीआईए व अन्य एजेंसियों की भी मदद ली जा रही है। 17 दिन पहले बलौंगी थाने में तीन आरोपियों शुभी, अनुराग ठाकुर व गुरदीप सिंह के खिलाफ बीएनएस की धारा 70(1), 115(2), 127(2), 76 व 3(5) के तहत मामला दर्ज हुआ था। इस मामले में पुलिस की जांच किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है। वहीं दूसरी तरफ पीड़ित ने आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर उसे इंसाफ दिलाने की मांग की है।
पीड़िता एक आरोपी शुभी की परिचित थी, वह बलौंगी का निवासी है। पुलिस उन सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल चुकी है जहां तीन घंटे तक वह युवती लेकर घूमते रहे। पुलिस का कहना है कि उनके हाथ एक अहम कड़ी लगी है, जिससे जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा। इस मामले में साइबर पुलिस की मदद भी ली जा रही है। साइबर पुलिस उन नंबरों को ट्रेस कर रही है जो युवती ने पुलिस को दिए हैं। यह नंबर शुभी और अनुराग ठाकुर के हैं। इन नंबरों से उनकी लोकेशन ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है। यह नंबर स्विच ऑफ आ रहे हैं। वहीं, वीरवार को मुल्लांपुर पीसीए स्टेडियम में क्रिकेट मैच होने के चलते सभी थानों की पुलिस फोर्स और आलाधिकारी वहां मौजूद थे। इस कारण मामले की जांच आगे नहीं बढ़ सकी। आज शहर के सभी थानों में मुंशी और एकाध पुलिस मुलाजिम तैनात मिले। तीन हजार पुलिस कर्मियों को स्टेडियम में ड्यूटी पर तैनात किया गया है। बताया जा रहा है कि युवती अपने परिवार से अलग रहती है। वह प्राइवेट कॉलेज में डिप्लोमा करती है। उसे उसके जानकारी शुभी ने फोन कर रील बनाने के लिए बुलाया था। उसे इस बात का अंदेशा नहीं था कि शुभी उसे जहां लेकर जा रहा है वहां उसके साथ ऐसा कुछ होगा। सामूहिक दुष्कर्म के बाद युवती मानसिक तौर पर भी काफी परेशान है। उसने कॉलेज जाना भी बंद कर दिया है।
क्या था मामला
सामूहिक दुष्कर्म के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैली हुई है। वारदात के 18 दिन बाद पुलिस ने पीड़िता के मेडिकल फिट होने के बाद बयान दर्ज करने उपरांत तीनों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। जांच शुरू हुए काफी समय हो गया लेकिन आरोपी फरार है। दरअसल पीड़िता ने आरोप लगाया था कि उसके परिचित युवक शुभी ने उसे रील बनाने के बहाने बुलाकर खरड़ एक कोठी में ले गया, जहां पहले से मौजूद तीन युवकों अनुराग ठाकुर, गुरदीप सिंह और खुद शुभी ने जबरदस्ती शराब पिलाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और तीन घंटे तक कार में बंधक बनाया। चलती कार में कपड़े उतरवाकर पिटाई करते रहे और वीडियो भी बनाए।